*समझाइश कार्यवाही के बाद बने आटो चालक शाबाशी के हक़दार
*लगातार सुधार देखकर यातायात पुलिस ने ख़ुश होकर किया सम्मानित
*ऑटो चालकों में पुलिस के द्वारा एसा सम्मान पाकर ख़ुशी के आँसू छलके
*पुलिस ने ऑटो चालकों को गुलाब और चाकलेट देकर उनका पीठ थपथपाया
✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ लगातार समझाइश देने के पश्चात कार्रवाई भी यातायात पुलिस के द्वारा की गई ।धीरे धीरे आटो रिक्शा चालकों में क़ानून को लेकर जागरूकता आयी है। आजकल रायगढ़ शहर में लगभग 90 % ऑटो चालक अपने ऑटो में आगे और पीछे नाम और मोबाइल नम्बर अंकित करवाकर वर्दी (ड्रेस कोड) पहने ऑटो चलाते नज़र आने लगे हैं।जिसे देखकर यातायात पुलिस ने उनकी हौसला अफजाई के लिए सम्मानित करने का निश्चय किया एवं यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी ने मिलकर ऑटो चालकों को गुलाब फूल एवं चाकलेट देकर सम्मानित किया गया एवँ उनकी पीठ भी थपथपाई गई । जिससे अभिभूत होकर कई ऑटो चालकों की आंखों से खुशी के आंसू छलछला गये।यातायात पुलिस ने उन्हें आगे भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी। टूटी कलम






