✒️टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़……त्योहार हंसी,खुशी,धूमधाम से मनाने का अधिकार देश के प्रत्येक नागरिक को है। चाहे बड़े नेता,अधिकारी,व्यवसायिक ही क्यो न हो। लोग अपनी क्षमता एवं अपने तरीके से त्योहार मनाते है। पिछले 02 साल से कोरोना के कारण सभी त्योहार रंगहीन एवँ बेनूर हो चुके थे। इस साल सन 2022 में कोरोना का असर नही के बराबर होने से लोगो ने जमकर होली खेली इसी कड़ी में
घरघोड़ा थाने में एसडीओपी दीपक मिश्रा,निरीक्षक अमित सिंह ,पूंजीपथरा थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह ने थाना परिसर में थाना स्टाफ,जनप्रतिनिधियों, गण्यमान्य नागरिकों के साथ हर्ष के माहौल में जमकर फाग उड़ाए एवँ एक दूसरे को बधाई देकर,मिठाईयां खिलाई गई। परिसर में बज रहे म्यूजिक सिस्टम पर जमकर कमरिया मटकाई। टूटी कलम





