• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, October 11, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM BrEkInG सरिया पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,अवैध देह सम्बंध की परिणीति… थानेदार कमल पटेल के हाथ पहुंचे आरोपी के गिरेबाँ तक…. अंदर देखें डरावनी तस्वीरें

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th April 2022
0
0
SHARES
2
VIEWS
Advertisement

● अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर सरिया पुलिस पहुंची आरोपी तक…..● हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के फेर में आरोपी कर बैठा बड़ी गलती, जांच में आरोपी तक पहुंचे थाना प्रभारी के.के. पटेल…..● मृतक की पत्नी के साथ था आरोपी युवक का अनैतिक संबंध जो बनी हत्या की वजह…..देवगांव के डाकघर में पोस्टमेन का कार्य करता था आरोपी युवक, अब जेल दाखिल

✒️ टिल्लू शर्मा टूटी कलम रायगढ़ थाना सरिया के ग्राम देवगांव में मिले बिरेन्द्र मेघा (उम्र 45 वर्ष) के शव पर अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर सरिया पुलिस द्वारा इस अंधे कत्ल का पर्दाफास करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । मृतक की पत्नी के साथ आरोपी युवक के अनैतिक संबंध की बात समाने आ रही है । जानकारी के अनुसार दिनांक घटना 23-24.04.2022 की दरम्यानी रात घटनास्थल ग्राम देवगांव के खार में मृतक विरेन्द्र मेघा पिता बिरंची मेघा उम्र 45 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया का खून से सना एवं शरीर पर गंभीर चोट लगा शव मिला था । घटना की सूचना पर एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल मौके पर पहुंचे, सरिया पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पाया गया कि मृतक की किसी ठोस एवं भोथले वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या की गई है जिस आधार पर थाना सरिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 92/ 2022 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अंधेकत्ल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के.पटेल को महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन दिया गया । थाना प्रभारी सरिया के.के.पटेल द्वारा एस.डी.ओ.पी. सारंगढ़ प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गये । विवेचना दौरान जानकारी मिला कि मृतक की पत्नि का पूर्व में ग्राम देवगांव के डाकघर में पोस्टमेन के पद पर कार्यरत शिवप्रसाद साहू (उम्र 32 वर्ष) निवासी जुटमिल फटहामुडा रायगढ़ के साथ अनैतिक संबंध था । जानकारी पर संदेही शिवप्रसाद साहू का पतासाजी किया गया जो घटना दिनांक के बाद से फरार होकर लुक-छिप रहा था । घटनास्थल के निरीक्षण पर पुलिस टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किया गया किन्तु मृतक का मोबाइल गायब था । थाना प्रभारी द्वारा साइबर सेल रायगढ़ की मदद से मृतक एवं संदेही के मोबाइल नम्बर को सर्विलांस में रखकर जांच किया गया जो घटना के समय एक ही टावर क्षेत्र में होना पाया गया । इस महत्वपूर्ण जानकारी पर पुलिस का संदेह शिवप्रसाद साहू पर और पुख्ता हुआ जिसे दिनांक 28.04.2022 को छापेमारी में मुखबीर लगाकर उसको पकड़कर थाना लाया गया । संदेही से घटना के संबंध में कड़ाई से पुछताछ किये जाने पर उसने मृतक की पत्नि के साथ संबंधों को लेकर घटना दिनांक को मृतक से विवाद होना एवं तैश में आकर डण्डा से मृतक के शरीर में गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर भाग जाना बताया । *आरोपी शिवप्रसाद साहु पिता विद्याधर साहू उम्र 32 वर्ष साकिन जुटमिल फटहामुड़ा रायगढ़ जिला रायगढ़* के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लाठी एवं खुन से सने कपड़े तथा आरोपी के मोटर सायकिल को उसके मेमोरंडम पर जप्त किया गया । आरोपी द्वारा घटना कारित करने के बाद मृतक के मोबाइल को भी साथ ले जाना बताया और उस मोबाइल को पानी में फेंक देना बताया है । आरोपी को दिनांक 28.04.2022 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 29.04.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने एवं सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, स०उ०नि० छोटेलाल सिदार इमरान खान, प्र०आर० खिरेन्द्र कुमार जलतारे, भुवनेश्वर पण्डा, आरक्षक विमल जांगड़े, रामजी सारथी एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा है । टूटी कलम

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM KhArSiA BrEkInG….बरगढ़ पुल के पास खड़ी ट्रेलर से टकराई ट्रकट्रक सवार खलासी की हुई मौत तो ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल…देखिये वीडियो एवं फोटो

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH दो सूत्रीय मांग को लेकर आज संविदा विद्युत कर्मियों ने रैली निकाली जिसके समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आ खड़े हुए….चुनाव नजदीक आते आते भाजपा बन रही है,लोगों की हमदर्द 45 डिग्री तापमान में शामिल हुए..

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

11th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH दो सूत्रीय मांग को लेकर आज संविदा विद्युत कर्मियों ने रैली निकाली जिसके समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आ खड़े हुए....चुनाव नजदीक आते आते भाजपा बन रही है,लोगों की हमदर्द 45 डिग्री तापमान में शामिल हुए..

TuTi KaLaM BrEKiNG बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने की पीट पीट कर कर दी गई हत्या....कहाँ की घटना..कितने लोग गिरफ्तार...पढ़िये पूरी खबर...

TuTi KaLaM : बोरे-बासी तिहार के सबो मनसे मन ला गाड़ा गाड़ा बधाई,हमन अपन संस्कृति, तिहार ला नी भुलाबो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In