🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ आज दोपहर 11:12 बजे के बीच एक बोलेरो वाहन चालक नदी में डूबने से बचा लिया गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर मरीन ड्राइव क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बोलेरो ड्राइवर ने अपनी वाहन बैरिकेट्स की परवाह करे बगैर पुलिया पर से पानी बहते रहने के बावजूद पानी में घुसा दी। जिस वजह से पानी के तेज बहाव में बहकर बोलेरो सड़क से नदी में जा गिरी। जिसकी सूचना तत्काल थाना चक्रधर नगर में दी गई एवं नगर निगम से अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। पुलिस के जवानों ने बगैर क्षण गवाएं नदी में छलांग लगा कर वाहन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चक्रपथ पुलिया के ऊपर पानी आ जाने की वजह से पुलिस के द्वारा मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेट्स लगा दिए हैं। जिसके बावजूद वाहन चालक ने बैरिकेट्स के परवाह करे बगैर अपनी जान जोखिम में डाल दी। वाहन चालको की लापरवाही की इस क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना है पहली घटना में एक नाबालिक वाहन चालक के द्वारा कार से एक भिक्षुक को कुचल कर मौत दे दी गई थी। घटनाकारित वाहन के रसूखदार मालिक के द्वारा मामले को रफा-दफा एवं दूसरी दिशा में घुमा देने का सफल प्रयास किया गया
ज्ञात रहे कि सुरक्षा की दृष्टि से मरीन ड्राइव के नदी के छोर वाले हिस्से पर लोहे के लंबे-लंबे एवं चार इंची पाइप लगाकर नदी के किनारे को आकर्षक बनाया गया था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में रहने वाले जिले के कुख्यात कुख्यात कबाड़ी के शागिर्दो ने नदी के किनारे के सारे पाइप उखाड़ कर बेढंगा रूप दे दिया गया है एवं नदी के किनारे वाले छोर पर किसी भी तरह के कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं है। जिला प्रशासन को चाहिए कि उसके द्वारा नदी के छोर वाले हिस्से पर राहगीरों के बैठने उठने हेतु प्लेटफॉर्म टाइप की बैठक बनाकर लोगों को सुकून के पल गुजारने की व्यवस्था दे देनी चाहिए ताकि इस तरह की व्यवस्था भविष्य में चोरों की कूदृष्टि से बचाई जा सके
