🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ …छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा के कद्दावर नेता एवं वाकपटु पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने मीडिया के सामने बोला की कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जब चाहते हैं तब दिल्ली पहुंच जाते हैं एवं वहां जाकर दिल्ली पुलिस से धक्का-मुक्की खाते हैं। जिससे हमारी एवं छत्तीसगढ़ वासियों की गरिमा को ठेस पहुंचती है। ऐसे में हम शर्मिंदगी महसूस करते है। वे कितने समय तक किस थाने में या लाकप में रहते है। इसकी भी कोई जानकारी नहीं रहती है। ऐसे में शून्यकाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रभार कौन संभालता है ? यदि उनकी सुरक्षा में चूक हो जाए तो इसकी जिम्मेवारी किस पर रहेगी। कानून बनाने वाले खुद कानून तोड़ते है।उन्होंने संविधान पढ़ा है की नही ? यह एक प्रकार से विशेषाधिकार का हनन है। जिसको विषय में मैंने उन्हे नोटिस भी भिजवाया है। इन दिनों प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान उनके द्वारा इस बात पर अध्यक्ष का ध्यानाकर्षण करवाने का प्रयास किया जाएगा। चंद्राकर ने यह भी कहां की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लौटने के पश्चात अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में धरने पर जब चाहे बैठ जाते हैं।






