• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, June 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरियो का खुलासा पुलिस अधीक्षक “अभिषेक मीणा” ने किया ™️ मीडिया से छिपाकर रखी गई विवेचना हुई सफल ™️ रायगढ़ जिले में बंगलादेशियो की आमद रफ्त से इंकार नही ™️ लोकल सूत्र भी पुलिस को तलाशने होंगे ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
28th July 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़……. रायगढ़ शहर की रिहायशी कालोनियों के सूने मकानों के अतिरिक्त शहर के अन्य हिस्सों में भी दिनोंदिन चोरी की वारदात बढ़ जाने से पुलिस की पेशानी पर बल पड़ गए थे। कबीर चौक उड़ीसा रोड स्थित पार्क सिटी कॉलोनी में हुई लाखों रुपए नगद एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी की वजह से पुलिस की नींदे उड़ गई थी ,क्योंकि उक्त कॉलोनी के जिस मकान में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था वह मकान कांग्रेश के कद्दावर नेता एवं प्रतिष्ठित पानी व्यवसाई का था। जिस वजह से पुलिस पर काफी दबाव बना हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही थी एवं अपने चहेते मीडिया के खबरीलालो को भी कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी। शुरुआत में पुलिस ने जानबूझकर अपनी विवेचना की दिशा गलत बताई गई थी। ताकि विशेष चहेते मीडिया वाले शांत रह सके। पुलिस के द्वारा शुरू में इस तरह की प्रतिक्रिया दी गई कि मानो चोर अगले ही दिन उनकी गिरफ्त में आ जाएंगे। पुलिस बतला रही थी की चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है एवं कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लोग भी दिखाई पड़े हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। जिसके बाद मीडिया वाले खामोश बैठ गए एवं पुलिस ने अपनी विवेचना गोपनीय रूप से तेज कर दी थी। जिसका सकारात्मक परिणाम अंततः आ ही गया।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा में उक्त चोरियों के पर्दाफाश करने का चैलेंज स्वीकार कर अपने सहयोगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा को विशेष गुरु मंत्र देते हुए पुलिस के तेजतर्रार माने जाने वाले निरीक्षक भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित कुमार शुक्ला, जूट मिल चौकी प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैंस एवं सरिया थाने के उपनिरीक्षक कमल पटेल को उक्त चोरियों के पर्दाफाश करने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। जिसके बाद हर्षवर्धन सिंह बैंस एवं कमल पटेल की टीम सक्रिय होकर गोपनीय रूप से विवेचना में लग गई थी। पुलिस की टीमों ने शहर एवं आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। लगभग 150 – 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के पश्चात उम्मीद की हल्की सी एक किरण दिखलाई दी । सीसीटीवी फुटेज में अनजान चेहरे देखे गए जिनकी तस्दीक पुलिस द्वारा करवाने पर सभी ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस का शक पुख्ता हो गया की नगर में हो रही चोरियों के पीछे बाहरी गैंग का हाथ है। इस लक्ष्य को लेकर पुलिस की साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया। जो लगातार कृष्णाविहार,मालीडीपा केलोबिहार ,पार्क सिटी के मोबाइल टावरो से यह पता लगाने में जुटी गई थी की उक्त मोबाइल टावर क्षेत्रों में कौन-कौन से मोबाइल फोन का उपयोग चोरियोकी दिनांक को किया गया है। इसी बीच रायगढ़ साइबर सेल को एक लिंक प्राप्त हुआ जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने पुलिस की दो टीमो को भारत- बांग्लादेश की पश्चिम बंगाल की सीमा पर बसे अंतिम गांव रवाना किया। वहां जाकर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह एवं उप निरीक्षक कमल पटेल की अगुवाई में भेजी गई पुलिस टीम ने लगभग 1 सप्ताह अपना डेरा डालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस की टीमों को सूत्र हाथ लगा कि गांव के ही कई लोग अन्य राज्यों में जाकर चोरी कर नगद रकम,सोने ,चांदी के जेवरात आदि लाकर उन्हें किसी महिला के हाथ से बाजार में खफा देते हैं एवं आपस में रकम का बंटवारा कर जमीन,जायदाद, मकान भी खरीदते हैं। इन दिनों चोरों के सरगना का तीन तल्ला भव्य मकान बन रहा है। उपरोक्त जानकारी बटोरने के पश्चात रायगढ़ से गई पुलिस टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ कर रायगढ़ लाया गया । जिसके पश्चात उन्होंने रायगढ़ में हुई चोरियों में अपना हाथ होना स्वीकार किया एवं उन्होंने बताया कि चोरियों में साथ देने वाले चार अन्य लोग भी है जो फरार हैं । पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं। जिन्हें भी शीघ्र ही पकड़कर लाया जाएगा। चोरों से लगभग 7,50,000 नगद रकम ,सोने के जेवरात एवं लगभग 1 किलो चांदी बरामद की गई है। शेष माल मशरूका की जब्ती भी करने के प्रयास किए जा सकते हैं.

बांग्लादेश की सीमा से पकड़ाए चोरों को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है ।लोगों का यह मानना है कि शहर एवं आसपास में बांग्लादेशी घुसपैठिए लोकल जान पहचान के आधार पर अपना ठिकाना आसानी से बना लेते हैं। इस कारण पुलिस को बांग्लादेशियों की पहचान के लिए अपने खबरी तंत्र सक्रिय करने होंगे एवं बांग्लादेशियों को पनाह देने वालों को भी चिन्हांकित कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा अंदेशा है कि बांग्लादेशी पहले बिहार जाकर अपनी घुसपैठ बनाने की कोशिश करते हैं एवं बिहारी बोली सीखने के पश्चात वे कोलकाता आ जाते हैं एवं इसके बाद वे देश के विभिन्न राज्यों में फैल जाते हैं। जिसके परिणाम आने वाले दिनों में काफी घातक साबित होंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : सिंहावा की कांग्रेसी विधायक “लक्ष्मी ध्रुव” पर एफ आई आर दर्ज करने कोर्ट ने दिए आदेश ™️ मामला 23.50 लाख रुपए की ठगी का ™️

Next Post

TuTi KaLaM “JaShPuR ” : उल्टा बांस बरेली ™️ युवतियां हो जाए सावधान , दुष्कर्म के मामले में उन्हें भी जाना पड़ सकता है जेल ™️ मत चूको चौहान की तर्ज पर युवकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
Next Post

TuTi KaLaM "JaShPuR " : उल्टा बांस बरेली ™️ युवतियां हो जाए सावधान , दुष्कर्म के मामले में उन्हें भी जाना पड़ सकता है जेल ™️ मत चूको चौहान की तर्ज पर युवकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : हांथी की धमक ™️ रामझरना का सौंदर्यपान करना पर्यटकों के लिए हुआ बंद ™️ रायगढ़ वनमण्डलाधिकारी ने जारी किए आदेश ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में इन पुलिस अधिकारियों के पदस्थ रहते ™️ अपराधों से तौबा कर लेना ही श्रेयस्कर होता है ™️ इनके रहते जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की पेंडेंसी काफी कम हो जाया करती है ™️ बोले तो "संतोष कुमार सिंह आईपीएस" का नाम ही पर्याप्त है पूरे प्रदेश में ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In