• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 22, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : प्रतिष्ठित समझे जाने वाले दवा दुकानदारों की हरकतों पर तीसरी आंख की रहेगी निगाहें ™️ प्रिश्किप्सन छीनकर भागना संगीन अपराध छीनतई की श्रेणी में ™️ मौके पर कलेक्टर को पहुंचना पड़ा ™️ कंपाउंडरो, वार्डबॉय की संलिप्तता ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
4th August 2022
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ रायगढ़ शहर में दवा दुकानदारों का स्तर पान ठेले,फल ठेले, मूंगफली – मिक्चर, मुर्रा ठेला वालो से भी अधिक गिर गया है। जिसका साक्षात उदाहरण अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में देखा जा सकता है । जहां डॉक्टर के चेंबर के बाहर एवं अंदर आसपास के दवा दुकानदारों के करिंदे घूमते रहते हैं एवं कोई भी व्यक्ति जैसे ही डॉक्टर की पर्ची लेकर उनके चेंबर से बाहर निकलता है। वैसे ही वहां पर उपस्थित दवा माफियाओं के स्टॉप डॉक्टर की लिखी पर्ची छीन कर दौड़ पड़ता है एवं मरीज या उसके परिजनों को संबंधित दवा दुकान में आने को कहा है। बताया जा रहा है कि गरीब मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल परिसर में सरकार के द्वारा धनवंतरी मेडिकल स्टोर खुलवाई गई है। जहां पर मरीजों को जेनेरिक की दवाइयां छपे हुए मूल्य से 70% डिस्काउंट कर दी जाती है। इस तरह से मरीजों का सस्ता इलाज किया जाता है। इस धनवंतरी मेडिकल स्टोर खुल जाने के पश्चात बाहर के दवा दुकानदारों की बिक्री लगभग खत्म सी हो गई है। जिस वजह से बाहरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में 4 – 5 दादा, भैया टाइप के युवाओं को नौकरी पर रखे हुए हैं। जिनको यह जिम्मेवारी सौंपी गई है कि जो कोई भी व्यक्ति डॉक्टर का पर्चा लेकर बाहर निकले तो उसके हाथ से पर्चा छीन कर उनकी दुकान में ले आए। जिस वजह से अस्पताल परिसर एवं आसपास का माहौल देखकर लगता है कि इस जगह पर कोई बहुत बड़ा माफिया राज चल रहा है। सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक यहां का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहता है जिस वजह से यहां कभी भी कोई भी गंभीर घटना घट सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में कार्यरत कंपाउंडर, वार्ड बॉय ,लैब टेक्नीशियन आदि सभी लोग अस्पताल परिसर से बाहर के दुकानदारों से मिले हुए हैं। जो मरीज के परिजनों पर बाहर से दवाई खरीद कर लाने पर जोर देते हैं एवं अंदर से खरीदी हुई दवाइयों को वापस करवा देते हैं। बाहर के सवा दुकानदारों के द्वारा सैटिंग किए गए चिकित्सा कर्मियों को प्रतिदिन मोटा का कमीशन दिया जाता है। जो दवाई अस्पताल परिसर के अंदर दवा दुकान में 1000₹ में ही उपलब्ध हो जाती है । वही दवा बाहर के दवा दुकानदारों के द्वारा 4000 ₹ में दी जाती है। बताया जा रहा है कि बाहर के दुकानदारों के करिंदो के द्वारा धनव्नतरी मेडिकल स्टोर्स में कार्य करने वाले स्टाफ को भी धमकाया, चमकाया,जाकर मारपीट भी की जाती है। बाहरी दवा दुकानदारों के द्वारा इस तरह का कार्य करना सरकारी कार्य में हस्तक्षेप एवं सरकारी दवा की बिक्री रोकने का प्रयास का मामला बनाया जाना चाहिए। कलेक्टर को चाहिए कि औषधि निरीक्षक के द्वारा बाहरी दवा दुकानों का गहराई से निरीक्षण करवाया जाए एवं नशीली टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, कफ सिरप आदि का हिसाब किताब खंगाला जाए एवं दोषी पाए जाने पर दवा दुकान का लाइसेंस निरस्त का दिया जाए। सूत्रों में यह भी बताया कि डॉक्टर के पर्ची पर बगैर डॉक्टर के हस्ताक्षर किए अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा नशीली दवाओं का नाम लिखकर हर किसी को दे दिया जाता है । “Butrum” नामक नशीला इंजेक्शन इस क्षेत्र की दवा दुकानो में अधिक मूल्य पर एवम खुलेआम जिले भर में सर्वाधिक बेचा जाता है। धनवंतरि मेडिकल स्टोर में उक्त इंजेक्शन ना देने पर नशेड़ी युवकों के द्वारा गाली-गलौच भी की जाती है। जिसे बाहरी दवा दुकानदारों के द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र बतलाया जा रहा है। ताकि परेशान होकर सरकारी मेडिकल स्टोर चलाने वाला संचालक दुकान छोड़कर चला जाए। जॉब इस तरह की बातें कलेक्टर के कानों तक पहुंची तब कलेक्टर रानू साहू ने अशर्फी देवी अस्पताल स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों से जबरदस्ती पर्ची लेकर बाहर की दुकानों से दवा लेने का दबाव डालने की शिकायत मिली है। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि अस्पताल में आए मरीज जब इलाज के बाद डॉक्टर की पर्ची लेकर बाहर निकलता है तो बाहर खड़े कुछ लोग उन मरीजों से जबरदस्ती दवा की पर्ची लेते है तथा अस्पताल के बाहर स्थित दुकानों से दवा खरीदने के लिए मरीज तथा उनके परिजनों पर दबाव डालते है। कलेक्टर साहू ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल अस्पताल में सीसी टीवी लगवाने तथा मरीजों पर दबाव डालने वाले ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा।
कलेक्टर ने कहा कि यहां शहर के साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से लोग इलाज के लिए आते है। जिनमें से बहुत से लोग निम्न आय श्रेणी के होते है। सरकार ने ऐसे लोगों के इलाज व उपचार व राहत के लिए ही सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने धन्वतंरि मेडिकल स्टोर खोले है। जहां लोगों को 70 प्रतिशत से अधिक छूट के साथ जेनेरिक दवाएं मिल रही है। ऐसे में इन मरीजों पर बाहर से ऊंचे दाम पर दवाई खरीदने का दबाव डालना अत्यंत निदंनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धन्वतंरि मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संचालक से शासन द्वारा निर्धारित सभी दवाएं मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मेल, फिमेल वार्ड में इलाजरत मरीजों से बात की तथा उनसे अस्पताल में मिल रहे इलाज, दवाई व खान-पान के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने प्रबंधन को अस्पताल में साफ-सफाई रखने, आवश्यक मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा करवाने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : खनिज विभाग के निकम्मेपन से परेशान होकर राजस्व विभाग कर रहा गौण खनिजों एवं फ्लाई ऐश पर कार्रवाई ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अब होगी पार्षदों की अग्नि परीक्षा ™️ अब मालूम होगा कि वे अपने वार्ड को लेकर कितने फिक्रमंद,जागरूक रहते है ™️ कलेक्टर “रानू साहू” का मास्टर स्ट्रोक ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

एस पी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद ™️ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ™️ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार ™️

21st August 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : अब होगी पार्षदों की अग्नि परीक्षा ™️ अब मालूम होगा कि वे अपने वार्ड को लेकर कितने फिक्रमंद,जागरूक रहते है ™️ कलेक्टर "रानू साहू" का मास्टर स्ट्रोक ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : रानू साहू के कार्यकाल में क्या संजय कांप्लेक्स के दिन फिरेंगे ™️ निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी नही ले रहे दिलचस्पी ™️ 14 करोड़ रूपए की राशि लेप्स न हो जाए कहीं ™️ असाधारण निर्णय लेने की क्षमता है रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू में ™️

TuTi KaLaM RaIgArH Big BrEkInG : जिला प्रशासन की फ्लाई ऐश पर कार्रवाई जारी है ™️ डंप करते दो हाईवा को पकड़ा राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल एवं स्टाफ ने ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In