🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ शहर से सटे ग्राम महापल्ली में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब लोगों ने देखा कि गांव का कोई युवक गांव में लगे 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की बातें कहने लगा। लोगों को सुपर डुपर हिट फिल्म शोले की का वह दृश्य याद आ गया जब पानी की टंकी पर चढ़कर धर्मेंद्र ऊर्फ वीरू तांगेवाली बसंती से शादी करने की ज़िद करने लगता है एवं शादी में रोड़ा बसंती की मौसी को बतलाता है। सन 1975 की फिल्म शोले के टंकी पर जान देने के लिए चढ़े अभिनय आज भी यदा-कदा वास्तविक रुप से दिखलाई दे जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महापल्ली 21 वर्षीय युवक जिसका नाम की किशन खड़िया बताया जा रहा है वह शराबी किस्म का युवक है। शायद आज सर आप का सुरूर कुछ ज्यादा ही चढ़ने की वजह से वह गांव में लगे लगभग 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और चीख चिल्लाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने लगा। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मोबाइल के जरिए चक्रधर नगर थाना, 112, एवं फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी गई जिस पर यह तीनों विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर जा पहुंचे एवं युवक से नीचे उतरने की समझाइश देने लगे एवं मिन्नते करने लगे परंतु इन लोगों की बात का युवक पर कोई असर नहीं पड़ा। तब सूचना पाकर नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने युवक एवं उसके परिजनों से जान देने पर आमादा होने का कारण पूछा तो यह बात सामने आई कि युवक की मां को पेंशन की राशि नहीं मिल रही है जिस वजह से वह कुपित होकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा है। तब नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय विधायक प्रकाश नायक से युवक की मां के पेंशन ना मिलने जानकारी देकर विधायक से युवक के परिजनों की मोबाइल पर बात करवाई। टॉप विधायक प्रकाश नायक ने वृद्ध को तुरंत पेंशन दिलवाए जाने संबंधित प्रयास किए जाने की बात कही जिसके पश्चात युवक के परिजनों ने युवक को बताया कि उसकी मां की पेंशन नहीं रोकी जाएगी। समय पर दे दी जाएगी। जिसके पश्चात युवक लड़खड़ाते,झूमते, झामते नीचे उतरने लगा। मोबाइल टावर के नीचे पुलिस, 112, एवं ग्रामीणों की भीड़ हर परिस्थिति से निपटने तत्पर थे। युवक के नीचे उतर जाने के पश्चात सभी ने राहत की सांसे ली। अब शायद चक्रधर नगर पुलिस युवक पर आत्महत्या करने का प्रयास का मामला दर्ज कर सकती है।
