• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, July 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

हत्या के आरोप में “मोहब्बत” गिरफ्तार ™️ सिद्धांत तिवारी,राजेश जांगड़े, की टीम शिवम कोंगरे, मंजु मिश्रा, गंगाराम भगत,  राम संजीवनी वर्मा, प्रकाश गिरी,  ललित राठिया एवं महिला  ज्योति यादव ने  चखा मिली सफलता का स्वाद ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
16th July 2026
0
0
SHARES
3
VIEWS
Advertisement



🚨 *धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार*🚨 *मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जप्त*
🚨 *आरोपी का रहा है क्रिमीनल रिकार्ड, धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

  रायगढ़ जिला  के एसएसपी  शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने मस्जिदपारा में झाड़ियों के बीच बोरी से ढके मिले महिला के शव के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतिका के पति मोहब्बत चौहान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विवेचना में सामने आया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लकड़ी के चौड़े पट्टे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर बरामद कर लिया है।

        प्रकरण के अनुसार 13 जुलाई 2026 को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदपारा स्थित प्रतीक चौवड़ा के बाड़ी परिसर में झाड़ियों के बीच प्लास्टिक की बोरी से ढका 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी हमीद बक्स द्वारा दी गई सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच में पता चला कि मृतिका और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले लगभग एक वर्ष से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख एवं काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे तथा आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। गवाहों ने बताया कि 12 जुलाई की रात लगभग 11 बजे पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद और मारपीट की आवाजें सुनाई दी थीं। अगले दिन शाम मोहल्ले के बच्चों ने बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में बोरी से ढका शव देखा, जिसकी पहचान मृतिका के पुत्र लालजीत चौहान ने अपनी मां राजकुमारी चौहान के रूप में की। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार था।

     शव परीक्षण एवं शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृतिका के हाथ-पैर, शरीर के अन्य हिस्सों तथा बाईं कनपटी पर किसी ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचने, अत्यधिक रक्तस्राव एवं रक्तस्राव रुक जाने के कारण मृत्यु होना बताते हुए इसे हत्यात्मक प्रकृति का बताया। घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अपराध  भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

     विवेचना के दौरान फरार आरोपी मोहब्बत चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। 12 जुलाई की रात मोबाइल के संबंध में पूछने पर जब पत्नी ने सही जानकारी नहीं दी तो उसने गुस्से में लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी बरामद कर लिया।

      गिरफ्तार आरोपी मोहब्बत चौहान, पिता स्व. प्यासराम चौहान, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम डगभौना थाना कापू, हाल मुकाम मस्जिदपारा वार्ड क्रमांक 06, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा पूर्व में अपने ससुर की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोंगरे, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई गंगाराम भगत, एएसआई राम संजीवनी वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, आरक्षक ललित राठिया एवं महिला आरक्षक ज्योति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश*

      *”घरेलू हिंसा या पारिवारिक विवाद के नाम पर किसी भी प्रकार की हिंसक वारदात को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित जांच कर उन्हें कानून के समक्ष लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

ShareSendTweet
Previous Post

शिक्षा को संबल, भविष्य को नई उड़ान: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आयोजित  कार्यक्रम में डिवीशा शर्मा को मिला प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिनांक 25 जून से 29 जून तक चला कार्यक्रम

28th June 2026
छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग ओम हाइट्स के फ्लैट में चोरी ™️ मकान मालिक मुंबई में, पुलिस, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड मौके पर ™️

27th June 2026
छत्तीसगढ़

17th June 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस से होशियारी झाड़ना महंगा पड़ गया ™️ माफी मांगना सार्वजनिक हुआ ™️

18th May 2026
छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In