• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, March 30, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : अपने जन्मदिन के बहाने से “मंजुल दीक्षित”ने अपने समर्थकों को रिचार्ज किया एवं विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश दिया ™️ मंजुल के इस कदम से लाइन में लगे कई लोगों की दिल की धड़कने तेज हो गई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th September 2022
0
0
SHARES
9
VIEWS

🎯 टिल्लू शर्मा 🖋️ टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ शहर के मलिन बस्तियों के निवासियों के बीच मंजू दीक्षित को एक मसीहा के रूप में जाना पहचाना जाता है। मंजूल दीक्षित इन बस्तियों के रहवासियों के सुख ,दुख ,थाना कोर्ट, कचहरी, बीमारी, अस्पताल आदि सभी जगह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आते हैं एवं उनकी तन मन धन से पूरा पूरा सहयोग करते हैं। मंजूल दीक्षित को भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है। जो भाजपा संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं एवं भाजपा की टिकट से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शहर के पिछड़े कहे जाने वाला वार्डों में मंजूल दीक्षित की युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ है। शहर के जितने दादा ,भैया, रंगबाज लोग हैं। सब मंजूल दीक्षित को बाप जी कहकर संबोधित करते हैं एवं उनके चरण स्पर्श करते हैं। शहर के बापूनगर रामभाठा, संजय मैदान, जोगीडीपा, इंदिरा नगर, कायाघाट, जेल पारा, सारथी पारा, आदि क्षेत्रों में मंजू दीक्षित लोगों के जन्म, मरण छठी, विवाह, दशकर्म, तेहरवीं आदि सभी कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। मंजूल दीक्षित को लोग इतना आदर, सम्मान क्यों देते हैं ? यह अपने आप में एक खोज का विषय है। जबकि वे ना तो विधायक है, ना विधायक के प्रतिनिधि हैं, ना नगर निगम के सभापति हैं. इसके बावजूद शहर में उनकी पहचान बहुत बड़ा मायने रखती है.

मंजूल दीक्षित के द्वारा अनंत चतुर्दशी के दिन अपने जन्मदिन पर हजारों लोगों को आमंत्रित कर दोपहर से देर रात 2:00 बजे तक स्वल्पाहार भोजन करवाया जाना जन चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन के अवसर पर मंजुल दीक्षित के द्वारा जमकर शक्ति प्रदर्शन करना इस बात का एहसास करवा रहा है की आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में इनके द्वारा भाजपा से विधायक की टिकट की मांग की जा सकती है। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद विधायक टिकट के लाइन में लगे दावेदारों की हालात खस्ता हो चुकी है। लक्ष्मीपुर चौक के सामुदायिक भवन में शहर के कोने कोने से युवा वर्ग पूरे जोशो खरोश के साथ जत्थो के रूप में पहुंचे एवं जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में युवतियां एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोग आते रहे जाते रहे मंजूल दीक्षित को बधाइयां, शुभकामनाएं देते रहे, खाते रहे, और खुशियां मनाते रहे। इतनी भीड़ – भाड़ एवं दादा – भैया लोगों के जमावड़ा होने पर भी किसी भी किस्म की विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हो पाई जो कि मंजुल दीक्षित के दब दबे का परिचय है। मंजू दीक्षित के जन्मदिन पर आम से लेकर आज तक के वर्ग के लोग भी पहुंचे थे। जिनमें राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी भी शामिल रहे। मंजुल दीक्षित अपने रॉबिन हुड वाले अंदाज में सब से मिलते रहे एवं सबका अभिवादन स्वीकारते रहे।

शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर मंजूल दीक्षित के जन्मदिन के होल्डिंग्स एवं फ्लेक्स वाले बोर्ड उनके समर्थकों ने अपने अपने खर्चे पर लगवाए थे। लक्ष्मीपुर चौक एवं सामुदायिक भवन मंजूल दीक्षित के कटआउट एवं आकर्षक झालरों से सजाया गया था। जिसके लिए भी युवाओं ने स्वयं मेहनत की थी ना कि मजदूरों का सहारा लिया गया था।

पिछले कुछ वर्षों से लोगो के गरीबों के मसीहा, रॉबिनहुड, बाप जी कहलाने वाले मंजूल दीक्षित विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उतावले हैं। उनके द्वारा पिछले चुनाव में खरसिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की सरगर्म चर्चा थी । मंजूल दीक्षित,उमेश पटेल के विरोध में खड़े होकर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार थे। यहां से अच्छे-अच्छे भाजपा के रणबांकुरे शिकस्त खा चुके हैं। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल, स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव, लक्ष्मी पटेल,गिरधर गुप्ता, ओपी चौधरी ने यहां से किस्मत आजमाई थी परंतु ये सफल नहीं हो सके थे। यह सब जानते, बुझते भी मंजूल दीक्षित ने यहीं से चुनाव लड़ने का मन बना लिया था किंतु अपरिहार्य कारणों से वे चुनाव ना लड़ सके। राजनीति एक खुला मैदान क्षेत्र है। जहां से कोई भी कभी भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए कोशिश कर सकता है। यदि मंजुल दीक्षित चुनाव लड़ते हैं तो वह हारे या जीते इससे लोगों को कोई सरोकार नहीं रहेगा परंतु चुनाव बहुत ही दिलचस्प एवं रोचक हो जाएगा। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि जो नजारा स्वर्गीय अर्जुन सिंह एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के चुनाव के दौरान देखने को मिला था । वही नजारा कुछ हद तक मंजुल दीक्षित के चुनाव रण में उतर जाने पर देखा जा सकता है। बरहाल यदि भाजपा मंजूर दीक्षित को टिकट दे देती है तो।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : पुसौर थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त छापेमारी ™️ छापेमारी की सूचना से पुसौर पुलिस को दूर रखा गया ™️ लाखों रुपए की नगद रकम, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आदि जप्त किए गए ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : भारतीय जनता पार्टी में रायगढ़ से प्रदेश स्तर के नेताओ की कमी ™️ रायगढ़ को प्रदेश स्तरीय झुंझुना थमा दिया गया ™️ ओपी चौधरी प्रदेश महामंत्री, रवि भगत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, शकील अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ™️ रायपुर को ही तवज्जो दी गई ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

NTPC लारा होगा देश का सबसे बड़ा बिजली उत्पादक ™️ छत्तीसगढ़ के लिए उत्पादन का आधा वितरण सुरक्षित होगा ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ पुलिस का मीडिया पर ऑपरेशन “लगाम” शुरू है ™️ तथ्यहीन एवं भ्रामक समाचार वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ™️ पुलिस ने पूर्व में भी एक समाचार का खंडन किया था ™️ अपनी टीआरपी बढ़ाने की ओछी हरकत कर रही है मीडिया ™️

25th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : भारतीय जनता पार्टी में रायगढ़ से प्रदेश स्तर के नेताओ की कमी ™️ रायगढ़ को प्रदेश स्तरीय झुंझुना थमा दिया गया ™️ ओपी चौधरी प्रदेश महामंत्री, रवि भगत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, शकील अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ™️ रायपुर को ही तवज्जो दी गई ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : कौन है यह शंकरलाल अग्रवाल ? जो मुख्यमंत्री की तर्ज पर भेंट मुलाकात का कार्यक्रम अलग से संचालित कर रहा है ™️ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए ™️ वर्तमान विधायक प्रकाश नायक के मतों पर कोई सेंधमारी तो नहीं की जा रही है कहीं ™️ कांग्रेस पार्टी से इतना अधिक प्रेम कैसे जाग उठा है शंकरलाल अग्रवाल के दिल में ™️ कांग्रेस से विधायकी की टिकट मिल जाएगी इस गलतफहमी में ना रहे शंकरलाल अग्रवाल ™️

TuTi KaLaM BiG BrEkInG : ओडिशा के झगड़ा में हुई भीषण दुर्घटना का ताजा अपडेट एवं फोटो देखिए ™️ केवल टूटी कलम के पास उपलब्ध ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In