�� टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा एसीसीयू के सहयोग से अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान सूचना मिली कि सतबहिनिया मंदिर के पास देवरीखुर्द में कन्हैया लाल पंजवानी पंजाब विरुद्ध राजस्थान आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन जुआ खिला रहा है की सूचना पर मौके पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग वीवो मोबाईल व नगदी रकम 3000 रूपये जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध 7 छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के द्वारा लगातार सट्टा खेलने और खिलाने वालों की धरपकड़ की जा रही है। आश्चर्य इस बात का है कि अब तक जितने भी सट्टा से संबंधित लोग पुलिस की गिरफ्त में आए हैं वे सभी एक ही संप्रदाय के लोग हैं। इसलिए पुलिस भी इनकी कालोनियों पर लगातार निगाहें जमाई हुई है साथ ही शहर की सभी बड़ी होटलों के आसपास साइबर सेल एवं थाना क्षेत्र के आरक्षक गण सादी वेशभूषा में घूम फिर टहल रहे हैं। क्रिकेट सट्टे के बड़े खाईवालों के मोबाइल नंबरो ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि किसी के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने पर पुलिस के हांथ उक्त सट्टेबाज की गर्दन तक आसानी से पहुंच सके।






