• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, May 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM RaIgArH : आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन रायगढ़ पुलिस ने सट्टेबाजों को किया क्लीन बोल्ड ™️ सट्टेबाजों की पूरी श्रृंखला खतरे के दायरे में आ गई ™️ जुआ सट्टा का विरोध करने वाले तख्तियां थामे लोग किस बिल में जा दुबके ™️ कहां गए सर्व समाज वाले, कहां गए श्री श्याम मंडल समिति वाले ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
31st May 2023
0
0
SHARES
0
VIEWS

🗨️ रायगढ़ के दो बहुचर्चित सटोरिए पुलिस की गिरफ्त में 🗨️ गिरफ्तार खाईवाल पूर्व में आत्महत्या करने वाले “मयंक मित्तल” के करीबी रिश्तेदार बतलाए जा रहे हैं. 🗨️ मयंक मित्तल की आत्महत्या के पश्चात आसमान सर पर उठाने वाले तथाकथित समाजसेवी ना जाने किस वजह से चुप्पी साध लिए हैं. 🗨️ बेगुनाह होते हुए भी 3 माह की जेल काटने वालों की आह अपना असर तो दिख लाएगी ही

🎤 टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम रायगढ़ छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर कल नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे के हमराह कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के दो पॉश इलाकों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाये जाने की सूचना पर दबिश देकर 02 आरोपियों को क्रिकेट सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया है ।रामनिवास टॉकीज के सामने कोतवाली पुलिस द्वारा *प्रियांशु उर्फ अंशु अग्रवाल पिता कमल कुमार अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी रुक्मणी विहार के सामने अटल आवास रायगढ़* को मोबाइल के व्हाट्सएप ऐप पर ऑनलाइन क्रिकेट खिलाने का लिंक से लोगों से रुपए लेकर सट्टा खिलाते मिला । आरोपी प्रियांशु उर्फ अंशु अग्रवाल के पास से ₹3,000 नगद और एक वीवो V11 कंपनी का मोबाइल की जब्ती की गई है ।

वहीं कोतवाली पुलिस ने जिला चिकित्सालय के पुराने गेट के सामने संजय कांपलेक्स के करीब किनारे घर पर सट्टा रेड कार्यवाही में *आरोपी अकाश गर्ग पिता घनश्याम गर्ग उम्र 24 साल निवासी को पकड़ा है । आरोपी के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैटिंग पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का लिंक पाया गया जिसमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और रुपए के लेनदेन हैं । आरोपी के पास से ₹4,000 नगद और विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त किया गया है । थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे एवं उनकी टीम के द्वारा कार्रवाई की गई।

क्या है छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 7

जुआरियों पर सरकारी शिकंजा:ऑनलाइन जुआ खिलाते मिले तो जमानत नहीं मिलेगी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 में गैरजमानती धाराओं को जोड़ा
रायपुर5 महीने पहले

ऑनलाइन जुआ खिलाते मिले तो जमानत नहीं मिलेगी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 में गैरजमानती धाराओं को जोड़ा|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar
पुराने अधिनियम में तय किए गए जुआ खेलने वालों की सजा और जमानत राशि दोनों को भी बढ़ाया गया है
छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन जुआ खेलने और खिलाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 विधानसभा में पारित हो गया है। इस नये अधिनियम में ऑनलाइन जुए को जोड़ा गया है।


बता दें कि पहले अधिनियम में ऑनलाइन जुआ परिभाषित नहीं था। नए अधिनियम के तहत अगर कोई ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे सात साल तक सजा हो सकती है। नए कानून में गैरजमानती धाराओं के जुड़ने से अब आरोपी को जमानत भी नहीं मिलेगी।

इसके अलावा पुराने अधिनियम में तय किए गए जुआ खेलने वालों की सजा और जमानत राशि दोनों को भी बढ़ाया गया है।

गैरजमानती धाराएं भी जोड़ी गईं :

अधिनियम के संशोधन के पहले तक जुआ प्रतिषेध अधिनियम के सभी अपराध संज्ञेय तथा जमानती थे। वर्तमान अधिनियम में कार्रवाई के लिए कड़े प्रावधान करते हुए जुआ घर का स्वामी होना (धारा-4), जुआ खिलाना (धारा-6 ), ऑनलाइन जुआ खिलाना (धारा -7), विज्ञापन प्रतिषेध का उल्लंघन ( धारा-11 ) और कंपनी द्वारा अपराध ( धारा-12 ) को संज्ञेय तथा गैरजमानती अपराध बनाया गया है।

ऑनलाइन जुए की नई परिभाषा

नए कानून में जुआ घर की परिभाषा में ऑनलाइन जुआ प्लेटफार्म शब्द जोड़ा गया है। उपकरण की परिभाषा में इलेक्ट्राॅनिक अभिलेख, डिवाइस, मोबाइल एप, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर ऑफ फंड्स शब्द जोड़े गये हैं। पुराने अधिनियम में ऑनलाइन जुआ के लिए दण्ड का कोई प्रावधान नहीं था। अब पृथक से दण्ड का प्रावधान किया गया है। जिसमें 1-3 वर्ष की जेल एवं 50 हजार से 5 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार अपराध के लिए 2-7 वर्ष तक जेल और 1-10 लाख तक का जुर्माने हो सकता है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM RaIgArH : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सर्व धर्म के लोग शामिल होकर छत्तीसगढ़ के भांजा प्रभु श्री राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करें ™️ महापौर जानकी काटजू ने टूटी कलम के माध्यम से आमजन को भेजा है आमंत्रण ™️

Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : चढ़ी जवानी बुड्ढे नू ™️ नातिन पोती की उम्र की बच्ची को किया बेड टच ™️ परिवार समाज मोहल्ले गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा बुड्ढे को पुलिस ने किया जेल दाखिल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
छत्तीसगढ़

कुछ अति उत्साहित मीडिया वाले कर रहे मीडिया की छवि धूमिल  ™️ निष्पक्ष मीडिया की साख पर बट्टा लगा ™️ पहले बात को तोलो फिर बोलो ™️ आखिर भ्रामक समाचारों को पुलिस कब तक पचा पचाएंगी ™️

25th March 2026
Next Post

TuTi KaLaM RaIgArH : चढ़ी जवानी बुड्ढे नू ™️ नातिन पोती की उम्र की बच्ची को किया बेड टच ™️ परिवार समाज मोहल्ले गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा बुड्ढे को पुलिस ने किया जेल दाखिल ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : पूरा रायगढ़ राममय होने जा रहा है ™️ 3 दिनों तक शहर का नजारा अयोध्या से कम ना होगा ™️ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन एवं समापन ™️ कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार ™️ ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ने को है बेताब ™️ रायपुर मंत्रालय से जारी की गई कार्यक्रम की रूपरेखा ™️ हर्ष चैनल के द्वारा दिखाया जाएगा रामायण का लाइव कार्यक्रम ™️

TuTi KaLaM RaIgArH : कल सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम 4:50 तक रायगढ़ में रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ™️ लगभग 500 करोड़ रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात ™️ अंदर देखिए मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट तय कार्यक्रम ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In