��टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम रायगढ छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के द्वारा दिनांक 14 जनवरी रविवार को रायपुर में जूनियर स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया था. जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.
250 खिलाड़ी में से रायगढ़ शहर के रोहन बंधन ने मिस्टर छत्तीसगढ़ जूनियर टाइटल को अपने नाम कर लिया।
रोहन बंधन एक होनहार बॉडी बिल्डर है जो रायगढ़ में स्थित द्रोणाचार्य द जिम के संचालक कैलाश राउल (नेशनल बॉडीबिल्डर) के शिष्य है।
रोहन बंधन को आगामी होने वाले राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे है. रायगढ़ वासियों की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये।।








