🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…. रायगढ़ के ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के गरिमामय मंच से रीलबाजों इन्फ्लुलेंसरो,कंटेंट क्रिएटरो के लिए स्टूडियो हेतु मीडिया में छाए रहने वाले रायगढ़ विधायक,प्रदेश के वित्त आवास योजना पर्यावरण सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी ने 02 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी. जिसके बाद से चौधरी को पूरे प्रदेश में ट्रोल किया जाने लगा ।जिस वजह से चौधरी मीडिया में बहस का मुद्दा बन गए। पूरी मीडिया में आपसी जुबानी जंग जारी हो चुकी है । ओ पी,एवं संवाद से मिलने वाले विज्ञापनों के बोझ तले दबे पत्रकारों ने या तो चुप्पी साध ली है या दबी जुबान से उनके इस कार्य को सहमति प्रदान कर सही बता रहे है।ऐसे तथाकथित पत्रकारों की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सकती है।
शिगूफा हकीकत से कोसों दूर है आई ए एस ( कलेक्टर) रह चुके ओ पी चौधरी को अच्छे से मालूम है कि उनके द्वारा फेंका गया 02 करोड़ रुपए के स्टूडियो वाले शिगूफे में कोई जान नहीं है।जो महज गैस भरे गुब्बारे से ज्यादा नहीं है। घोषणा मात्र कर देने से स्टूडियो तो बनने वाला है नहीं, क्योंकि स्टूडियो निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता होगी और शासकीय नजूल जमीन खोजने,आबंटित करवाने में ही दो साल बीत जायेंगे फिर चुनाव आ जाएगा।पुरानी सभी घोषणाएं टांय टांय फिस्स हो जाएगी। सरकार भी बदल जाएगी।







