• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs –: न सूत, न कपास,जुलाहों में लठ्ठम लठ्ठा ™️ न ट्रक बिका न लोहा बिका ™️ बेगुनाह की जान चली गई लालच की वजह से ™️ आपस में लड़ पड़े दो चोर ™️ ट्रक और लोहा छोड़कर भागे ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
10th April 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़……..पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले के सभी थानों में अपराधों की पेंडेंसी कम करनेके सख्त आदेश के बाद सभी थाना प्रभारी अपनी सप्ता अवस्था छोड़कर जाग चुके हैं .. इसी क्रम में  फरार आरोपी और वारंटियों की धर पकड़ की जा रही है. कमाई और अपराध के लिए रायगढ़ जिले में नंबर वन थाना पूंजीपथरा सिरमौर  है।कोयला,कबाड़, पशुधन,अवैध शराब आदि कार्यों की अवैध कमाई से इस थाना के आरक्षक भी स्वयं की चार पहिया लग्जरी वाहनो में ड्यूटी आना  जाना मेंटेन करते हैं. इस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधिकांश बड़े-बड़े उद्योग आते हैं. जिसे कंबल ओढ़ कर घी पीना कहा जा सकता है. मगर देखने पर यह लगता है कि मानो इस थाने में अपराध नाम की कोई चीज नहीं होती होगी. इस थाने में जो भी थानेदार दो साल टिक जाता है वह करोड़पति बन जाता है और वह इस थाने को छोड़कर कहींऔर जाना नहीं चाहता है. पूंजीपथरा पुलिस ने एसपी दिव्यांग पटेल के आदेश के बाद हत्या और लूट के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी/वारंटी राशिद उर्फ हाफिज को हरियाणा के नूह जिला से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया. एटा (उत्तर प्रदेश) का मूल निवासी आरोपी राशिद उर्फ हाफिज पिछले कई साल से अपनी पहचान बदलकर नूह हरियाणा में प्रायवेट कंपनी का कर्मचारी बनकर रह रहा था जो घूम-घूम कर साड़ी तथा प्लास्टिक बर्तन वगैरह बिक्री का काम करने लगा था. नूह हरियाणा में आरोपी का पता लगा जिसे पूंजीपथरा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर स्थानीय नूह कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को रायगढ़ लाया गया.

आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराध का संक्षिप्त विवरण– जानकारी के अनुसार 15 मई 2010 को थाना पूंजीपथरा में जी.पी. ग्लोबल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक समीर अहमद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 मई 2010 को उन्होंने प्लांट से अनुप रोड़ कैरियर रायगढ़ के ट्रक क्रमांक के माध्यम से 40 टन 560 किलो लोहा (एम.एस.इंगाट) कीमती 10,87,754 रुपए ड्रायवर रामनारायण नाई निवासी सुभाषनगर एटा के मार्फत ग्रोवर स्टील रोलिंग मिल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश भेजा गया था । 6-7 दिन बाद लोहा गाजियाबाद नहीं पहुंचने पर पता किया ट्रांसपोर्टर के जरिए पता चला कि ट्रक मेरठ मुजफ्फरपुर हाईवे के पास लावारिस हालत में खड़ी है । ड्रायवर रामनारायण नई से संपर्क नहीं हुआ, ड्रायवर के द्वारा ट्रक में लोड लोहा को गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचने के संबंध में थाना पूंजीपथरा में खयानत का अपराध क्रमांक 78/2010 धारा 407 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध किया गया । अपराध विवेचना के दरमियान ट्रक ड्रायवर की रामनारायण नाई की हंडिया इलाहाबाद के बीच गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली. जिस संबंध में थाना हंडिया इलाहाबाद में आरोपी पवन यादव व अन्य पर हत्या का अपराध पंजीबद होने की जानकारी मिली । हत्या के अपराध में गिरफ्तार आरोपी पवन यादव और सर्वेश्वर यादव का सीजेएम न्यायालय एटा से अनुमति प्राप्त कर आरोपियों का मेमोरेंडम लिया गया जो बताएं कि 30 अप्रैल 2010 को ट्रक के चालक रामनारायण नाई के साथ आरोपी पवन कुमार यादव और सर्वेश कुमार यादव रायगढ़ आए थे । आरोपी पवन यादव, सर्वेश्वर कुमार यादव ने अपने साथी कबाड़ी संचालक मलिखान सिंह और राशिद हुसैन के साथ मिलकर रामनारायण के ट्रक में लोड के लोहे को लूटपाट की नीयत से हत्या का षडयंत्र रचे.ट्रक ड्रायवर रामनारायण नाई की इलाहाबाद के बीच आरोपी रशीद उर्फ हाफिज ने हंडिया 315 बोर के कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद आरोपी मालिखान और रशीद उर्फ हाफिज के बीच लोहा बिक्री को लेकर झगड़ा विवाद हुआ.दोनों ट्रक एवं ट्रक में लोड एम.एस.इंगाट को छोड़कर भाग गए । प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 407 को हटाकर 397, 398, 302, 201, 120बी, आईपीसी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई । प्रकरण में तीन आरोपी पवन यादव, सर्वेश्वर कुमार यादव, मलिखान सिंह गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी रशीद हुसैन के विरुद्ध धारा 299 सीआरपीसी के तहत चालान पेश किया गया था । फरार आरोपी का न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ था जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस टीम आरोपी के मूल निवास एटा (उत्तर प्रदेश) जाकर पतासाजी किया गया, जहां से आरोपी फरार था तथा कोई विशेष जानकारी नहीं मिली । पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक द्वारा आरोपी/वारंटी की गिरफ्तारी के लिये नये सिरे से पतासाजी किये जिसके हरियाणा में काम करने की जानकारी मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर टीम हरियाणा भेजा गया जिन्होंने हरियाण के नूह में *आरोपी रशीद उर्फ हाफिज पिता मोहम्मद हुसैन उर्फ उमर उम्र 38 साल निवासी मरहरा काजी मोहल्ला थाना मरहरा जिला एटा (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम नूहू हरियाणा* को पकड़ा और न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया.  एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं साइबर सेल पर्येक्षण अधिकारी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी/वारंटी की पतासाजी,में काफी मेहनत की गई.

ShareSendTweet
Previous Post

Vulkan Las Sin City Promo Code Februar 2024: 125 Freispiele Und Bis Über 1000 Bonu

Next Post

Vulkan Vegas Online Casino Bewertun: Sie Das Beste Bonusangebot”

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ सीएसपी “मयंक मिश्रा” का बड़ा बयान ™️ अफीम की खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क नहीं ™️ अज्ञानता और कुछ पैसे की खातिर की जा रही थी अफीम की खेती ™️

24th March 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के ढिमरापुर वार्ड जगतपुर में घर  घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई ™️ आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त ™️ फरार एक आरोपी की तलाश जारी ™️

22nd March 2026
टूटी कलम विशेष

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए ™️ खरसिया में आयोजित हुआ नगर मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

गांजा तस्करी में अब सभ्य समाज की लड़कियां भी शामिल ™️ मां बाप के अत्यधिक छूट देने का परिणाम ™️ महंगे कपड़े, महंगे मोबाइल,स्कूटर, हाई-फाई जीवन शैली की चाहत अपराध से शॉर्टकट तरीका ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने की देवांशी मिनरल वाटर प्लांट की जांच ™️ गुणवत्ताहीन संदेह होने पर पानी पाउच की 115 बोरी जप्त ™️

21st March 2026
टूटी कलम विशेष

वाहन से उतरकर पेशाब करना महंगा पड़ा ™️ चाबी लगी वाहन चोर ले उड़ा ™️ मगर चोर की किस्मत दगा दे गई ™️

19th March 2026
Next Post

Vulkan Vegas Online Casino Bewertun: Sie Das Beste Bonusangebot"

Vulkan Spielhallen In Deutschland Casino Auch In Ihrer Nähe

Online Spor Bahisleri Şirketi Empieza Casin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In