
🔱टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹… प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर रायगढ़ शहर में स्वर्गीय महाराज चक्रधर सिंह की याद में सन 1985 कांग्रेस शासन काल मुख्यमंत्री कुंवर स्व. अर्जुन सिंह के समय से चक्रधर समारोह के आयोजन की शुरुआत की गई थी।जिसे शासकीय राजकीय कार्यक्रम घोषित किया गया था. तब से अब अब तक इस आयोजन में देश के बड़े-बड़े नामी गिरामी शासत्रिय संगीत गायक, कथक, कुचिपुड़ी, ओडीसी,पंडवानी,संतूर,तबला,शहनाई,बांसुरी,हारमोनियम,गिटार वादक अपनी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

बदला परिवेश.… क्योंकि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है इसलिए पूरा कार्यक्रम विशुद्ध रूप से भाजपा का कार्यक्रम दिख गया. कार्यक्रम के शुरुआत से ही आम जनता के मन में इसे भाजपा का आयोजन समझा जाने लगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका के मंच पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ की वजह से अनेक सवाल उठ खड़े हुए थे। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन में भाजपा के सांसदो, विधायको,मंत्रियों का लगातार आना जाना लोगों के गले नहीं उतरा, रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगभग प्रतिदिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम देखने आते रहे. सबसे दिलचस्प बात यह है कि शासकीय एवं प्रशासनिक आयोजन होने के बावजूद ओपी चौधरी समर्थक ओ पी भैया जिंदाबाद के नारे भी लगाते थे। जिससे जनता भी भ्रमित हुई बगैर नहीं रह सकी कि उक्त आयोजन प्रशासनिक है अथवा राजनीतिक है.
समापन में मंच से की गई घोषणाएं..23 सितंबर को 10 दिवसीय चक्रधर समारोह का समापन किया गया। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आना तय था।मगर खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया। जिस वजह से शहर में उपस्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी को समापन समारोह में अतिथि के रूप में बुलाया गया था। चौधरी ने समापन समारोह के अवसर पर उक्त सांस्कृतिक मंच से कंटेंट क्रिएटरो, रीलबाजों, इन्फ्लुलेंसरो के लिए शहर में अति आधुनिक,सुसज्जित,एयर कंडीशन,महंगे कैमरे,लाईट स्टूडियो के लिए 02 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी। जो मीडिया जगत में वायरल हो रहा है।
ओ पी चौधरी gen z को साधने में लगे हुए हैं..सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री चौधरी पूरे प्रदेश में कंटेंट क्रिएटरो,रीलबाजों, इन्फ्लुलेंसरो, को साध रहे है।बताया जा रहा है कि इन लोगों को 50,50 हजार रुपए नगद देकर निजी बसों,हवाई जहाज से बस्तर, दिल्ली की सैर करवाई जा रही है।इन लोगों को स्टार होटलों में रुकने,नाश्ता,खाना की व्यवस्था सरकार की तरफ से रहती है। सब जान रहे है कि ये रीलबाज सोशल मीडिया पर झूमते,मस्ती करते,नाचते,गाते सरकार की कमियों पर पर्दा डालने से ज्यादा और कुछ नहीं कर सकते। सरकार इन लोगों के माध्यम से आने वाले चुनावों में अपने पक्ष में प्रचार प्रसार करने का सस्ता साधन जुगाड़ कर ली है।
मीडिया की कमजोरी का फायदा उठाया गया… पूर्व आई ए एस अधिकारी (कलेक्टर) रह चुके वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ की मीडिया को नब्ज पकड़ लिए है। उनको मालूम है कि रायगढ़ की मीडिया संवाद,जनसंपर्क, पुलिस डी एस आर,निगम,राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की विज्ञप्तियों के सहारे टिकी हुई है। जिनमें जन सरोकार,समस्याओं,स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,बिजली,पानी,आदि पर विरोध में समाचार लिखने से कोई मतलब नहीं होता है। संवाद से मिलने वाले विज्ञापनों,कभी कभार स्थानीय स्तर पर मिलने वाले लिफाफों,उपहारों के बोझ तले दबी मीडिया को आसानी से खरीदा जा सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिएटरो का बोलबाला..कुछ समय से देखा जा रहा है कि पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन, की प्रेस वार्ता,चक्रधर समारोह के पत्रकार दीर्घा में इन कंटेंट क्रिएटरो रीलबाजों इन्फ्लुलेंसरो ने अपना कब्जा जमाया जा रहा है। जी एस टी टैक्स की चोरी करने वाले मीना बाजारो में भी इन लोगों को सम्मान दिया गया और एक एक क्रिएटर को 15,20 फ्री पास बाटें गए ताकि ये लोग नाचते,गाते,झूमते मीना बाजार का प्रचार प्रसार करते रहें और मीडिया वाले 01 फ्री पास पाने को तरसते रहे







