• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Monday, May 18, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs – श्री राम शोभा यात्रा को लेकर अंतिम बैठक संपन्न हुई ™️ प्रेस वार्ता के दौरान दी गई संबंधित जानकारी ™️ आशीष ताम्रकार,जयंत ठेठवार,उमेश अग्रवाल, प्रदीप गर्ग,अरुण कातोरे, दीपक पांडे,सुरेश गोयल, प्रवीण द्विवेदी,अंशु टुटेजा, सत्य प्रकाश शर्मा आदि रहे उपस्थित ™️ कांग्रेस और भाजपा का मेलजोल बढ़ाया प्रभु श्री राम ने ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
15th April 2024
0
0
SHARES
0
VIEWS

🏹टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ .. 17 अप्रैल बुधवार के दिन सर्व समाज की श्री राम शोभा यात्रा निकलेगी।  जो दोपहर 3 बजे नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, होते हुए रामनिवास टॉकीज, पैलेस रोड, चांदनी चौक, से कोतवाली,होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। यह रामनवमी शोभायात्रा का दसवां वर्ष है। बीच में कोरोना काल में 2 वर्ष के लिए शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी। दसवें संस्करण को भव्य बनाने के लिए श्री रामनवमी आयोजन समिति एक महीने से तैयारी कर रही है। रविवार को को अंतिम बैठक में सभी समाज के लोगों को समिति ने बुलाया था और उनसे राम नवमी के दिन अपने-अपने घरों के बाहर दीपक जलाने की अपील की है.जिसमे सभी ने अपनी सहमति प्रदान की है..
शोभायात्रा के संबंध में समिति ने प्रेसवार्ता रख शोभा यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। समिति के सदस्य जयंत ठेठवार ने बताया कि इस बार दुर्ग से लखर बाती के लिए लोगों को बुलाया गया है अर्थात सवा लाख की बाती वाली आरती भगवान श्री राम की उतारी जाएगी। यह आरती रामनवमी के दिन शोभायात्रा शुरू से होने से पहले नटवर स्कूल में और समाप्ति पर रामलीला मैदान में होगी। उससे पहले दोपहर 12 बजे गंज स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

ठेठवार ने बताया कि इस बार शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र श्रीराम मंदिर और रामलला का प्रतिरूप रहेगा जिसे रायगढ़ के कलाकार “पांचाल”ने बनाया है। पंजाब से गतका पार्टी बुलाई गई है जो अपने हैरतअंगेज करतब और युद्ध कौशल के लिए मशहूर हैं। महाराष्ट्र से 70 लोगों का तासा दल जिसमें 25 महिलाएं है वो शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। 3 बाहुबली हनुमान, शिव और उनके साथ 6 अघोरी, मां काली के साथ अघोरी ग्रुप, आदिवासी नृत्य के साथ संगीत के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र पावर जोन छोड़कर भी होंगे। जिसकी पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा सहमति ले ली गई है।

शोभा यात्रा जिला प्रशासन के नियमों के अनुसार ही संचालित होगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 180 समिति के कार्यकर्ता, 90 समूह और हर चौक में समिति के 2 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन के साथ ऑर्केस्ट्रा व भंडारे का आयोजन किया गया है। यहां भी प्रभु श्री राम की लखर आरती उतारी जाएगी।
आयोजन समिति के आशीष ताम्रकार ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत गाया जाएगा। रामनवमी के दिन पूरा शहर राममय हो जाएगा। शहर के सभी समाज के लोग इस आयोजन से जुड़ते हैं जिसकी ख्याति प्रदेश नहीं देशभर में है।

श्री रामनवमी आयोजन समिति के उमेश अग्रवाल ने कहा कि शोभा यात्रा आयोजन नहीं हिंदू समाज की धार्मिक यात्रा है। जिसमें शहर के लगभग सभी लोग सम्मिलित होते हैं। साल दर साल यह आयोजन और भव्य होता जा रहा है।

प्रेसवार्ता में समिति में पैसे के लेनदेन और समिति गठन के बारे में भी चर्चा हुई। जिस पर समिति की ओर से कहा गया कि आगे से वह अध्यक्ष सचिव जैसे पद सृजित करने का प्रस्ताव समिति के पास रखेंगे। फिलहाल 12 कोर सदस्यी टीम पैसे के लेन देन का हिसाब रखती है। इस दौरान सुरेश गोयल, प्रदीप गर्ग, दीपक पांडेय, जयंत ठेठवार, उमेश अग्रवाल, अरूण कातोरे, राजा शुक्ला, अनिल शुक्ला, आशीष ताम्रकार, गौतम चौधरी, अंशु टुटेजा, प्रवीण द्विवेदी, कुलदीप नरसिंह, आशीष जायसवाल, आशीष यादव, आकाश शर्मा, पूजा चौबे, नरेंद्र ठेठवार, सौरभ नामदेव आदि मौजूद थे।

राममय होगा शहर
बीते 10 साल से रायगढ़ शहर में रामनवमीं की भव्यता और बढ़ गई। सुबह मंदिरों में भंडारे का आयोजन, घरों में कन्या भोज, तालाबों में ज्वारा विसर्जन, दीपदान और फिर दोपहर से रात तक श्री राम जी की शोभायात्रा। इस बार शहर के मुख्य 6 चौक को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 10 हजार झंडे, 3 लाख तोरण, 15 हजार दुपट्टे, 20 हजार माथा पट्टी को समिति ने बांट दिया है इसके अलावा लोग खुद से साजो समान लेते हैं। रात में हर घर दीपक जलते हैं। शोभा यात्रा की शान पूरे देश में है और इसे देखने के लिए आसपास के जिले से लोग रायगढ़ शहर आते हैं। पूरा शहर इस दिन राम मय हो जाता है।

इस बार शोभायात्रा में खास
श्रीराम मंदिर और रामलला का प्रतिरूप, पंजाब से गतका पार्टी जो अपने हैरतअंगेज करतब और युद्ध कौशल के लिए है मशहूर। महाराष्ट्र से 70 लोगों का तासा दल जिसमें 25 महिलाएं, 3 बाहुबली हनुमान, शिव और उनके साथ 6 अघोरी, मां काली के साथ अघोरी ग्रुप, आदिवासी नृत्य के साथ संगीत के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र। रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन के साथ ऑर्केस्ट्रा व भंडारे का आयोजन जहां प्रभु श्री राम की लखर आरती उतारी जाएगी।

नहीं है किसी प्रकार का मतभेद
श्री राम शोभा यात्रा आयोजन समिति में आपसी विरोध और कई कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाए जाने की बात प्रेसवार्ता में हुई। दो फाड़ और मतभेद जैसी अटकलों पर विराम लगाते हुए आशीष ताम्रकार ने कहा कि दो पोस्टर एक जगह लग गए थे जिसमें टंकण त्रुटि की वजह से शब्द आगे-पीछे हो गए। इसका अनर्थ नहीं निकालें, सभी एक हैं। 50 से अधिक समाज के लोग इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं और सभी का सहयोग मिलता है। यह आयोजन सभी का है।

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs –: घर के बाहर खड़ी युवती को छोटा हाथी ने मारी जोरदार टक्कर ™️ दुर्घटना या हत्या ™️ वहां की स्टेरिंग एक तरफ कैसे मुड़ गई ™️ पुलिस जांच में  जुटी ™️ इस थाना क्षेत्र का है मामला ™️ वीडियो हुआ वायरल ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: मदिरा प्रेमी अपना एक दिन का कोटा पहले खरीद लेवे ™️ रामनवमी के दिन अपरान्ह 02 से बंद हो जाएगी शराब दुकाने ™️ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने जारी किए आदेश ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

टूटी कलम के द्वारा पहले ही लव सेक्स धोखा ™️ मर्डर की आशंका जाहिर कर दी थी ™️ वकील की एक तरफा मोहब्बत ™️ हत्यारे का परिवार से प्रेम बन गया मौत का कारण ™️

16th May 2026
छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs –: मदिरा प्रेमी अपना एक दिन का कोटा पहले खरीद लेवे ™️ रामनवमी के दिन अपरान्ह 02 से बंद हो जाएगी शराब दुकाने ™️ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने जारी किए आदेश ™️

TuTi KaLaM NeWs–: सरकारी वाहन या फिर राजनीति पार्टी का प्रचार वाहन ™️ निर्वाचन आयोग रायपुर, निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर रायगढ़ क्या संज्ञान लेंगे ™️ फर्राटे से दौड़ती रही भाजपा का झंडा लगा कर शासकीय वाहन ™️

TuTi KaLaM NeWs –: खरसिया विधायक उमेश पटेल के करीबी आशीष शर्मा को शहर जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया ™️ कांग्रेस में होगा उत्साह का संचार ™️ जिला कांग्रेस कमेटी में आमूल चूल परिवर्तन होने की संभावना बलवती हुई ™️ तेज तर्रार, ऊर्जावन, पार्टी के हित में कार्य करने वाले युवाओं को मौका दिया जा सकता है ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In