• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, September 26, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जेएसपीएल में दिया जाएगा वेल्डिंग एवं गैस कटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष प्रशिक्षण

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th June 2020
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

 जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड द्वारा ’सेफ्टी इन वेल्डिंग एंड गैस कटिंग आॅपरेशन्स’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस अभियान की शुरूआत औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुई। आयोजन में जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी भी उपस्थित रहे। वेल्डिंग एवं गैस कटिंग के कार्य में सुरक्षा से जुड़ी हुई बारीकियों और आवश्यक सावधानियों के बारे में सभी कामगारों को जागरूक करने के लिए जेएसपीएल के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा ’सेफ्टी इन वेल्डिंग एंड गैस कटिंग आॅपरेशन्स’ विषय पर कार्यशालाओं की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार कार्यशालाओं का आयोजन कर विशेषज्ञों द्वारा कामगारों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शनिवार को इस श्रृंखला का उद्घाटन जेएसपीएल परिसर स्थित जिंदल एंपलाई ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग रायगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपने उद्बोधन में श्री श्रीवास्तव ने ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस पहल की सराहना की। साथ ही प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव बांटते हुए उन्होंने कार्यशाला की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने सुरक्षा को कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए जेएसपीएल हमेशा तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जेएसपीएल के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के ग्रुप हेड रवि कांत सोमानी ने इन कार्यशालाओं के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जेएसपीएल प्रबंधन विभाग प्रमुखों से लेकर श्रमिकों तक के बीच सभी कार्यों में सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक महीने तक जारी रहेगा और जरूरत होने पर इसे और भी अधिक समय के लिए बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल की सफलता सभी के सम्मिलित प्रयास से ही संभव है। जेएसपीएल रायगढ़ के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख अतानु चटर्जी ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान जेएसपीएल के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

हांथियो की मौत पर प्रदेश सरकार के सख्त कदम

Next Post

चन्दन विष व्यापक नही लिपटे रहत भुजंग उच्च शिक्षा मंत्री ने कृषि मंत्री को भेंट किया चंदन पौधा

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️
टूटी कलम विशेष

कारों एवं बाइकों का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट ™️ पुलिसिया कार्रवाई अपेक्षित है ™️

16th September 2026
टूटी कलम विशेष

फोटो पर समीक्षा ™️ क्या गवर्नर के मंच पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी रह सकते है  ❓™️ क्या प्रोटोकॉल में शामिल था ™️❓

15th September 2026
टूटी कलम विशेष

चिराग़ तले अंधेरा ™️ मंत्री के निवास स्थान होने के बावजूद ™️ करोड़ों रुपए की जी एस टी टैक्स की चोरी ™️ निमय कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ™️

13th September 2026
टूटी कलम विशेष

अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ की उपलब्धि गुजरात पहुंची ™️ संतान विहीन दंपति बने जुड़वा बेटों के माता पिता ™️

12th September 2026
Next Post

चन्दन विष व्यापक नही लिपटे रहत भुजंग उच्च शिक्षा मंत्री ने कृषि मंत्री को भेंट किया चंदन पौधा

नही थम रहा है कच्ची शराब का अवैध कारोबार 50 लीटर हाथ भट्ठी शराब जप्त

मोदी के कहने पर जगननाथपुरी की रथयात्रा को मिली हरि झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In