• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, October 17, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th October 2026
0
8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️
0
SHARES
26
VIEWS
Advertisement

टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹..दिनांक 19.10.2026 दिन सोमवार को रायगढ़ शहर की प्रतिष्ठित होटल श्रेष्ठा के भव्य मैदान में बहु प्रतिक्षित रोटरी राॅयल रास गरबा नाइट का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियो को लेकर होटल के हॉल में प्रेस  वार्ता बुलाई गई थी। प्रोग्राम डायरेक्टर ” सुशील रामदास अग्रवाल” ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का बहुत ही शांति पूर्वक जवाब देते हुए बताया कि रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल के द्वारा समय-समय पर जनहित में अनेक कार्य किए जाते रहते है। उन्होंने बताया कि क्लब के द्वारा पूर्व में निः शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया था, जिसका लाभ हजारों लोगों ने उठाया था।दिव्यांग जनों को कैलीपर्स भी बांटे गए। मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरो के द्वारा निशुल्क  इलाज किया गया एवं दवाइयां भी निशुल्क बांटी गई थी। भविष्य में प्रदेश स्तर पर वृहद मेडिकल कैंप शिविर आयोजित किया जाएगा।सुशील ने बताया कि रायगढ़ में प्रतिवर्ष रोटरी क्लब रॉयल के द्वारा आयोजित किए जाने वाले रास गरबा को लेकर पूरे प्रदेश में उत्सुकता बनी रहती है। उनके पास अनेक स्थानों से कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए फोन आते रहते हैं। सुशील ने कहा कि कलाकार चयन क्लब के सदस्यों के द्वारा आपस में मिलकर किया जाता है। जिसमें पूरा क्लब परिवार के रूप में जुड़ा हुआ है।

सेलिब्रिटियों ने फीस बढ़ा दी.. आगे जानकारी देते हुए सुशील ने बताया कि जो कलाकार पूर्व में रायगढ़ आ चुके हैं. जिनकी फीस पहले 5 लाख रुपए थी.अब वही सेलिब्रिटी 40 50 लाख रुपए फीस मांग रहे हैं. अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की भांति करवा गया मोटिवेटर सोनू शर्मा के कार्यक्रम की तरह से इस बार भी जिले वासियों के स्वास्थ मनोरंजन के लिए जिंदल ऑडिटोरियम में बड़ा कार्यक्रम करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सुशील ने जानकारी साझा की यदि गरबा करने वालो का 8,10 लोगों का ग्रुप है तो वे भी अपनी प्रस्तुति दे सकते है।

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़वासियों को गरबा, डांडिया और संगीत से सजी एक यादगार शाम का आनंद मिलने जा रहा है। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में ‘रॉयल गरबा 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पारंपरिक भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं

रॉयल गरबा 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल एवं प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया,क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, क्लब सचिव अंकित कलानोरिया ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को खास बनाने के लिए संगीत और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा, जिन्हें ‘द शिकारा ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है, अपनी शानदार गायकी से समां बांधेंगी। वहीं मुंबई की डीजे सोनल अपनी धमाकेदार डिस्को डांडिया प्रस्तुति से गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाएंगी। दास साउंड के साथ लाइव म्यूजिक और एंकर शिवम की मंच संचालन शैली कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएगी।

लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक स्कूटर और डायमंड रिंग जीतने का मौका

इस बार रॉयल गरबा में मनोरंजन के साथ पुरस्कारों का रोमांच भी खास रहेगा। आयोजकों ने बताया कि लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटर और द्वितीय पुरस्कार डायमंड रिंग रखा गया है। इन आकर्षक पुरस्कारों को लेकर प्रतिभागियों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न गरबा और डांडिया प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

मेहमानों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री फूड की सुविधा

आयोजन की एक विशेष बात यह भी है कि कार्यक्रम में कॉम्प्लिमेंट्री फूड की व्यवस्था रहेगी। मेहमान गरबा-डांडिया और लाइव म्यूजिक का आनंद लेने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए विशेष फूड काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे पूरा आयोजन पारिवारिक उत्सव का रूप ले सके।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी शामिल होंगे। सम्मानित अतिथियों में डी.जी. रोटे आलम सिंह रूपरा जी एवं रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह जी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पीडीजी रोटे हरजीत सिंह होरा, डीजीई रोटे भानु प्रताप चौधरी, एजी रोटे आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, श्रीमती अदिति चौधरी एवं रोटेरियन भारती सालुंके (बिलासपुर क्वीन) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

प्रतिष्ठित जूरी सदस्य करेंगे प्रतिभागियों का मूल्यांकन

प्रतियोगिताओं को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इनमें फर्स्ट लेडी आरआईडी 3261 रोट.हरपाल रूपरा जी, रोट.नेहा जैन (रायपुर कॉस्मो डिवास), रोट.शीतल गोयल (रायपुर क्वीन), रोट.प्रियंका गुप्ता (रायपुर एलिगेंस), रोट.अनीता अग्रवाल (रायपुर क्वीन) एवं रुचि मग्गू (फाउंडर, अजरा एग्जीबिटीज) शामिल हैं। जूरी सदस्य प्रतिभागियों की प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा, ऊर्जा और नृत्य कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन करेंगे।

भारतीय संस्कृति और पारिवारिक उत्सव को बढ़ावा देने की पहल

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक गरबा और सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है, ताकि शहरवासी अपने परिवार और मित्रों के साथ नवरात्रि की खुशियां साझा कर सकें।

टीम ओजस्वी के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की टीम ओजस्वी द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अंकित कलानोरिया, प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया सहित क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों को विश्वास है कि बॉलीवुड गायिका की शानदार प्रस्तुति, डीजे की धमाकेदार धुनें, आकर्षक पुरस्कार, कॉम्प्लिमेंट्री फूड और रोमांचक प्रतियोगिताओं से सजी यह शाम रायगढ़वासियों के लिए यादगार साबित होगी। कार्यक्रम संबंधी जानकारी एवं संपर्क: इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 8770958817 7 9243207240 7 9131130484 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं इस आयोजन को लेकर शहर वासियों में भी अपार उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रुप डांस से लेकर डांडिया किंग-क्वीन तक होंगी प्रतियोगिताएं

रॉयल गरबा 2026 में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्रुप प्रतियोगिताओं में बेस्ट रॉयल ग्रुप प्रथम, बेस्ट रॉयल ग्रुप द्वितीय, बेस्ट रॉयल थीम और बेस्ट ड्रेसअप के खिताब दिए जाएंगे। सोलो प्रतियोगिताओं में रॉयल डांडिया किंग, रॉयल डांडिया क्वीन, रॉयल एनर्जेटिक किंग एवं रॉयल एनर्जेटिक क्वीन के लिए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही बेस्ट ड्रेसअप, रॉयल कपल और 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेस्ट रॉयल किड्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

Next Post

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️
टूटी कलम विशेष

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

17th October 2026
टूटी कलम विशेष

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

15th October 2026
महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️
टूटी कलम विशेष

महज ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई ™️ रायगढ़ इस्पात प्रबंधन को क्यों बख्शा गया ™️ चोरी का माल खरीदने वाला और बेचने वाला बराबर के भागीदार होते है ™️ ट्रक के मालिक को क्यों तलब नहीं किया गया ™️

9th October 2026
रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ के बच्चों की कलाओ से महक उठा वृंदावन धाम ™️ आयत कत्थक डांस एकेडमी की ट्रेनर तब्बू को मिला ब्रज कला आचार्य शिरोमणि पुरस्कार ™️

9th October 2026
देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️
टूटी कलम विशेष

देवकी रामधारी फाउंडेशन के दीपक अग्रवाल ( डोरा) ™️ बेलपहार अग्रसेन जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि ™️

9th October 2026
टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

11th October 2026
Next Post
मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In