• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, August 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

TuTi KaLaM NeWs ✍️ टूटी कलम के समाचारों का असर हुआ दे ही सही दुरुस्त हुआ ™️ महाठग पत्रकार रंजीत चौहान का साथी कैमरामैन सुदीप मंडल सलाखों के पीछे ™️ शाबाश रायगढ़ पुलिस ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd August 2025
0
0
SHARES
41
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा ✍️टूटी कलम  🎤 न्यूज 🌍 रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🏹…नाबार्ड टेंडर का झांसा देकर महिला से 50 लाख ठगी मामले का फरार आरोपी सुदीप मंडल गिरफ्तार

● चक्रधरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी प्रकरण में भेजा रिमांड *23 अगस्त 2025, रायगढ़*- चक्रधरनगर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी सुदीप मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा की महिला अनिता साहू की लिखित शिकायत से जुड़ा है, जिसमें असीम कृपा फाउंडेशन के संचालक रंजीत चौहान और अन्य पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जो कृषि उत्पादों का व्यवसाय करती है, को नवंबर 2024 में रंजीत चौहान ने नाबार्ड का 6 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर दिखाकर विश्वास दिलाया कि कंपनी को बड़ा फायदा होगा। उसने भरोसा जताने के लिए टेंडर की नकली प्रति और 50 लाख रुपये का चेक दिखाया तथा आर्डर के पहले 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की। इसके झांसे में आकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने 27 लाख रुपये फाउंडेशन के खाते में और 23 लाख रुपये नगद दिए। जांच में यह पूरा प्रकरण फर्जी पाया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में 21 मई को अपराध क्रमांक 211/25 धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आगे की विवेचना में नाबार्ड का टेंडर जाली दस्तावेज साबित होने पर धारा 336 (3), 338, 340 (2) बीएनएस भी जोड़ी गई। मुख्य आरोपी रंजीत चौहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सह-आरोपी सुदीप मंडल व अन्य फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी और कल 22 अगस्त को आरोपी सुदीप मंडल को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सुदीप मंडल पिता अर्जुन मंडल उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी, चक्रधरनगर रायगढ़ को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महा ठग रंजीत चौहान ढाई महीना बिलासपुर जेल में रहने के बाद उच्च न्यायालय से जमानत लेकर अपने घर डूमरपाली में अपने हाथ पांव की सिकाई तेल मालिश करवा रहा है क्योंकि भविष्य में उसे फिर से जेल जाना पड़ेगा.रंजीत चौहान का साथी ठग सुदीप मंडल, करोड़ों रुपए की की गई ठगी में बराबर का भागीदार है. संदीप ने पुलिस से बचाव करने के लिए कल ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डलवाकर पुलिस से बचना चाहा था कि संदीप मंडल को साधना न्यूज़ का ब्यूरो चीफ बनाया जाता है. उक्त पोस्ट किसी प्रदीप मिश्रा के द्वारा वायरल की गई थी जिसे बाद में डिलीट कर दी गई. इस तरह से सुदीप मंडल ने जेल जाने से पहले ही एक और अपराध कर दिया जिसकी शिकायत साधना न्यूज़ के स्टेट हेड एवं मालिक से की जाएगी ताकि उनके द्वारा संज्ञान लिया जा सके. संदीप मंडल और रंजीत चौहान पर शासकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का मामला 468, 469, 471 भी दर्ज है. उक्त मामला आजीवन कारावास से भी बड़ा है. जिसे शायद रायगढ़ पुलिस पूरे प्रमाण के साथ अदालत में पेश करेगी, ताकि रंजीत और सुदीप को गरीबों के साथ किए गए छल की सजा मिल सके. गरीबों और लाचारों की आह में बहुत असर होता है.

ShareSendTweet
Previous Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ सर मुढ़ाते ही ओले पड़े ™️ एक तो जीएसटी की मार, दूसरा पानी की बौछार ™️ मीना बाजार वाले इस बार नुकसान में आ गए ™️

Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ चक्रधर समारोह से पूर्व कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी समस्त जानकारी ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

TuTi KaLaM NeWs ✍️ चक्रधर समारोह से पूर्व कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी समस्त जानकारी ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ युवती को भाया कम उम्र का नाबालिग लड़का ™️ लड़के ने अपना कार्य सिद्ध कर शादी से इनकार किया ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ सुशासन सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं ™️ जुलूस निकालने से क्यों परहेज करती है रायगढ़ पुलिस ™️ पुलिस के हाथों में हर वक्त डंडा रहना चाहिए ™️

TuTi KaLaM NeWs ✍️ 54 लाख का सेड ™️ शराब भट्टी खोलने की जन चर्चा ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In