नंबर वन की तरफ तेजी से बढ़ रहा *टूटी कलम समाचार* पत्रकारिता करना हमारा शौक है, जुनून है, आदत है, दिनचर्या है, कमजोरी है,लगन है,धुन है, पागलपन है ,पत्रकारिता करना हमारे पेट भरने का साधन नहीं है, और ना ही ब्लैकमेलिंग, धमकी,चमकी,देकर, विज्ञापन के नाम पर उगाही,वसूली करने का लाइसेंस मिला हुआ है, संपादक टिल्लू शर्मा लेखक, विश्लेषक, कवि,व्यंगकार,स्तंभकार, विचारक, माता सरस्वती का उपासक,परशुराम का वंशज,रावण भक्त,कबीर से प्रभावित,कलम का मास्टरमाइंड, सही और कड़वी सच्चाई लिखने में माहिर, जहां से लोगों की सोचना बंद कर देते है हम वहां से सोचना शुरू करते है, टिल्लू शर्मा के ✍️समाचार ज्यों नाविक के तीर,🏹 देखन म छोटे लागे, घाव करे गंभीर, लोगों की पहली पसंद टूटी कलम समाचार बन चुका है, सरकार एवं जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं समस्याओं पर ध्यान आकर्षण करवाना हमारा पहला कर्तव्य है
🔱टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍…. बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्पा सेंटर चलाने वाले एक संचालक ने मीडिया के सामने आते हुए बयान दिया कि पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जैसवाल बिलासपुर के सभी स्पा सेंटरों से 30000 ₹ प्रति माह वसूलते थे और अनैतिक कार्य करने की अनुमति प्रदान कर देते थे। समय पर रुपए नहीं दिए जाने पर स्पा सेंटर के संचालकों को तलब कर तगादा मारा जाता था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उक्त मुद्दा एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के स्थानांतरण होने के बाद उठा है। जबकि बिलासपुर में ही रेंज महा निरीक्षक का कार्यालय है तो एडिशनल एसपी के वहां पदस्थ रहते उनकी शिकायत आला अधिकारियों, एस पी , पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग, गृह मंत्रालय, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री,,विधायक,सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री से क्यों नहीं की गई. वर्तमान में दूसरे एडिशनल एसपी पदस्थ हो चुके हैं. अब देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद राजेंद्र जायसवाल पर किस तरह की विभागीय कार्रवाई की जाती है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि टूटी कलम के द्वारा नहीं की जाती है.

