• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, May 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

रायगढ़ के लिए बड़ी सौगात: जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ ™️ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया उद्घाटन™️ एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्रेन व मानसिक रोगों का निशुल्क इलाज ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th January 2026
0
0
SHARES
22
VIEWS

🔱टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ छत्तीसगढ़ 🌍 रायगढ़ जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल रायगढ़ के नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि अब मस्तिष्क, मानसिक एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों का उपचार जिले में ही सुलभ होगा।
वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्रेन एवं मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयास से जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क इलाज तथा आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सभी वर्गों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा पूर्व में दंतेवाड़ा जिले में इस प्रकार की व्यवस्था प्रारंभ की गई थी। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में उसी मॉडल को रायगढ़ में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले को ब्रेन से संबंधित बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के अंतर्गत विशेष ओपीडी प्रारंभ की गई है, जिसमें न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी एवं सायकेट्री विभाग की संयुक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस क्लीनिक में पार्किंसन, डिमेंशिया, अल्जाइमर, स्ट्रोक, लकवा सहित मस्तिष्क एवं मानसिक रोगों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां प्रत्येक शनिवार को न्यूरो सर्जरी, प्रत्येक बुधवार को सायकेट्री तथा प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जबकि जिला चिकित्सालय के नियमित चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी एवं काउंसलिंग सेवाएं प्रदान करेंगे।
ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के अंतर्गत न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी प्रारंभ की जा रही है, जहां लकवा एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को निशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे शीघ्र अपने दैनिक जीवन की गतिविधियों में लौट सकें। रायपुर सहित अन्य स्थानों से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से यह क्लीनिक जिले के लिए एक समन्वित और आधुनिक उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
कार्यक्रम के पश्चात वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त ब्रजेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जय कुमारी चौधरी, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ए.के. कुशवाहा, डॉ. पी.के. गुप्ता सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने 30 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट ™️ पोषण और नियमित दवा सेवन से ही संभव है टीबी से पूर्ण उपचार  चौधरी ™️ जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को मिला पोषण संबल ™️

Next Post

Big breking ™️ बिलासपुर के पूर्व एसपी राजेंद्र जयसवाल पर प्रति स्पा सेंटरों से प्रतिमाह 30000 ₹ वसूलने के आरोप लगे ™️ देखिए वीडियो 👇 टूटी कलाम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीता ™️ वी आई पी सुविधाओ प्रोटोकॉल को सीमित किया ™️ सुरक्षा वाहनों का उपयोग केवल अति आवश्यक होने पर किया जाएगा ™️

13th May 2026
टूटी कलम विशेष

कहां गए बुलेट राजा ™️ एसपी शशि मोहन सिंह की नाम की दहशत ™️ अब रात को 11:00 बजे निकलते हैं मोहल्ले के गुंडे ,™️

9th May 2026
टूटी कलम विशेष

अवैध कारोबार से जीवन गुजार रहा भू माफिया, भू माफिया से, क्रिकेट सट्टा खाईवाल बना कुख्यात हलवाई पिंटू पुलिस पकड़ से बाहर ™️ क्रिकेट सट्टा खाईवाल बदनाम सेठ साकेत सिंघानिया ™️ पुलिस के हत्थे चढ़ा ™️

12th May 2026
टूटी कलम विशेष

कौशल विकास से रोजगार तक 🌹 एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

नशा मुक्ति की बाइक रैली में शामिल होकर ™️ नशे का विरोध करें ™️ परिवार से करें प्यार नशे से करें इनकार ™️

7th May 2026
टूटी कलम विशेष

सुशासन की खुल गई पोल ™️ संतोष एंड संस खरसिया के द्वारा निर्मित ™️ 3 करोड रुपए का नाला 15 मिनट की बरसात की नहीं झेल पाया ™️

6th May 2026
Next Post

Big breking ™️ बिलासपुर के पूर्व एसपी राजेंद्र जयसवाल पर प्रति स्पा सेंटरों से प्रतिमाह 30000 ₹ वसूलने के आरोप लगे ™️ देखिए वीडियो 👇 टूटी कलाम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ™️

उप निरीक्षक गिरधारी साव ने इतिहास रच दिया ™️ पांचवें मामले में भी आरोपी को सजा हुई ™️ बहुत जल्द ही आधा दर्जन का रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं गिरधारी साव ™️

छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर बना कुरुक्षेत्र ™️ कोयले के काम में हाथ काले होते ही है ™️  कॉल ट्रांसपोर्टर आपस में भिड़े ™️  दोनों पक्षों पर FIR दर्ज ™️ बलवा, डकैती, लूट, आर्म एक्ट,धमकी, सहित अनेक धाराएं लगाई गई ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In