• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 12, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

चार पहिया वाहन में बैठे रहने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निगाहें घूमती रहती है चारों तरफ ™️ वाहन रुकवा कर कर देते हैं कार्रवाई ™️ आज तक आए सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों से अलग है अनिल सोनी की कार्यशैली

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
2nd March 2026
0
0
SHARES
7
VIEWS
Advertisement

🔱टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम 🎤 न्यूज रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹 रायगढ़ जिला के एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने मुख्य सड़क पर खतरनाक स्थिति में खेल रहे एक मासूम बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर अपनी जिम्मेदारी और मानवता का परिचय दिया। दोपहर करीब 3 बजे एडिशनल एसपी  सोनी शहर भ्रमण करते हुए  कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के आगे भगवानपुर के पास मेन रोड पर उन्होंने देखा कि करीब 2 से 2.5 वर्ष का एक मासूम बालक अपनी टॉय कार के साथ सड़क के बीचों-बीच खेल रहा है और उसके दोनों ओर से भारी वाहन गुजर रहे हैं, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।

        स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडिशनल एसपी ने तुरंत अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए और स्वयं उतरकर बालक को गोद में उठा लिया। आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजनों का कोई पता नहीं चल सका और बालक भी ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बालक को सुरक्षित रखते हुए एडिशनल एसपी ने उसे पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाकर शांत किया और स्नेहपूर्वक उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद बालक ने इशारों से अपने घर का रास्ता बताया, इस दौरान दो स्थानीय युवक- शिवम और भोला पासवान बच्चों के परिजनों को खोजबीन में मदद करने लगे जिसके आधार पर एडिशनल एसपी बालक को गोद में लेकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलते हुए भरतपुर मोहल्ले पहुंचे।

         मोहल्ले में पहुंचने पर बालक ने अपनी मां को देखते ही पुकारा, जिससे उसकी पहचान शौर्य के रूप में हुई। बालक की मां ने बताया कि वह काफी समय से अपने बेटे को ढूंढ रही थी, अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां ने राहत की सांस ली और एडिशनल एसपी का आभार व्यक्त किया। एडिशनल एसपी  अनिल कुमार सोनी ने महिला को आगे बच्चे का विशेष ध्यान रखने और उसे इस तरह अकेला सड़क पर नहीं छोड़ने की समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने बालक शौर्य के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए।

        यह घटना न केवल रायगढ़ पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

ShareSendTweet
Previous Post

एक दशक के बाद पुलिस ने थामा डंडा (केन) ™️ पावर स्वाभाविक रूप से आ ही जाती है ™️ अपराधियों पर डर बनाने का सटीक उपाय है ™️

Next Post

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की जोड़ी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लगातार कोशिश कर रही है ™️ शहर की व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के कंधों पर ™️ यातायात व्यवस्था देख रहे हैं डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ™️

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी की जोड़ी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लगातार कोशिश कर रही है ™️ शहर की व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के कंधों पर ™️ यातायात व्यवस्था देख रहे हैं डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ™️

TuTi KaLaM NeWs 👉 पेंशनर्स एवं रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी ने किया ओपी चौधरी का सम्मान ™️ रात्रि भोज का आयोजन किया गया ™️ भवन निर्माण के लिए ओपी चौधरी में 25 लाख रुपए देने की घोषणा की ™️

खरसिया पुलिस ने क्रिकेट सट्टे की छोटी मछली पकड़कर अपने कप्तान को खुश किया ™️ बड़ी मछलियां जाल से बाहर क्यूं ™️ क्या रायगढ़ में क्रिकेट सट्टा बंद हो गया है ™️ कुछ दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच शुरू हो जाएंगे ™️

आगामी चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने के लिए हमारे पत्रकार भाई महादेव परिहारी जमकर पसीना बहा रहे हैं ™️ कल इंदिरा विहार में इन्होंने अपने नाम का डंका बजा दिया ™️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In