टूटी कलम✒️ रायगढ़ जिले का ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित न्यूज 🎤वेब पोर्टल है. जिसके समाचारों का इंतजार प्रत्येक बुद्धिजीवी पाठक करते है. पत्रकारिता करना हमारा शौक है,जुनून है, दिनचर्या है, पागलपन है,कमजोरी है, लगन है, धुन है, ना कि पेट भरने का साधन है और ना ही धमकी चमकी देकर,वसूली,उगाही करने का लाइसेंस मिला हुआ है और ना ही किसी की चरण वंदना करना हमारा कर्तव्य है, संपादक टिल्लू शर्मा को निडर, निष्पक्ष, निर्भीक,बेबाक,बेखौफ दमदार,कलमकार, व्यंग्यकार, लेखक, विश्लेषक, कवि, कलम के मास्टरमाइंड, के रूप में पहचाना जाता है.जिनको परशुराम पुत्र, रावण भक्त, माता सरस्वती उपासक,चाणक्य,कबीर से प्रेरित कहलाना पसंद है.जलो मत बराबरी करो, जहां से लोगों की सोच खत्म होती है हमारी सोच वहां से शुरू होती है विज्ञापन का सहयोग भी लिया जाएगा, और मामला गंभीर होने पर समाचार भी लिखा जाएगा. शेर के पांव में कांटा चुभ जाने से कुत्ते जंगल पर राज नहीं करते सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं हमारा अगला लक्ष्य टूटी कलम (डिजिटल) होगा। शेर अपने बल पर जंगल का राजा होता है क्योंकि जंगल में चुनाव नहीं होते
♟️ टिल्लू शर्मा ✒️टूटी कलम 🎤 न्यूज़ रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ एनटीपीसी लारा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम पंचायत एकताल में विद्यालय को फर्नीचर हस्तांतरित किया, ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया तथा स्कूली विद्यार्थियों को पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शिका एवं रेनकोट वितरित कर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की।
कार्यक्रम में जाकिर खान, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी लारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिलाष, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं विधि) सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नेत्र जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का विस्तृत नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विद्यालय के विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री एवं रेनकोट का उद्देश्य उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना, अध्ययन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा वर्षा ऋतु में विद्यालय आने-जाने में सुविधा सुनिश्चित करना था। वहीं, विद्यालय को उपलब्ध कराया गया नया फर्नीचर विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षण वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जाकिर खान ने कहा कि एनटीपीसी लारा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सतत एवं प्रभावी पहल के माध्यम से आसपास के गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री का सदुपयोग करने तथा ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया।
ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एनटीपीसी लारा की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामग्री वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह पहल आसपास के समुदायों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एनटीपीसी लारा की निरंतर प्रतिबद्धता का परिचायक है।







