🔱 टिल्लू शर्मा ✒️ टूटी कलम न्यूज़ 🎤 रायगढ़ 🌍 छत्तीसगढ़ 🏹…हालांकि अभी विधान सभा चुनाव होने में लगभग 2 वर्ष का समय है किंतु राजनीतिक पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर होड़ मच है । भाजपा के पास ओ पी चौधरी सरीखे तोप है।जिनके सामने फिलहाल कांग्रेस से एक भी चेहरा उनके मुकाबले में टिक पाने वाला नहीं है।पूर्व के चुनाव में ओ पी चौधरी खरसिया विधान सभा से महाबली कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल से चुनाव हारने के बाद पिछले चुनाव में पैराशूट लैंडिंग करवाकर कांग्रेस के तात्कालीन विधायक प्रकाश नायक के विरुद्ध चुनाव लड़वा दिया था। जिस वजह से नए प्रत्याशी को चुनने में माहिर रायगढ़ शहर ,विधानसभा मतदाताओं ने एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को यह सोचकर प्रचंड मतों से चुनाव जितवा दिया कि अब विकास का पहिया तेजी से घूमेगा और रायगढ़ को देश,प्रदेश का सबसे सुंदर,स्वच्छ,विकसित शहर के रूप में नई पहचान मिल जाएगी।


