🔴आशीष ताम्रकार के प्रभार वाले मतदान केंद्र में पिछड़ी कांग्रेस🔴मरवाही में कांग्रेस की बड़ी जीत पर भी भारी रही आशीष की रणनीति🔴
रायगढ़—— कांग्रेस मरवाही में बड़ी जीत से आल्हादित है और हो भी क्यो नही जोगी कांग्रेस के खुलेआम समर्थन के बावजूद भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा l इस जीत ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस खेमे में आतिशबाजी का माहौल बना दिया l जीत की बड़ी मार्जिन ने कांग्रेसियो को दीवाली का एहसास करा दिया वही भाजपा खेमे में मायूसी का आलम है l भाजपा को जीत की आशा थी लेकिन हार के इतने बडे अंतर ने भाजपाइयों को बैकफुट में ला दिया l हालांकि एक सीट के उपचुनाव परिणाम से प्रदेश की सियासी तस्वीर स्पष्ट करना जल्दबाजी होगा l मरवाही चुनाव परिणाम से चौकाने वाली खबर यह भी आई है कि जीत के बड़े अंतर के बाद भी जिन मतदान केंद्रों में जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार को प्रभार मिला उन मतदान केंद्रों में कांग्रेस पिछड़ गई l भाजपा संगठन द्वारा कुल 28 जोन बनाये गए थे जिसमें दो शक्ति केंद्र लाल पुर व गिरवर में कुल 12 मतदान केंद्रों का प्रभार विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा आशीष ताम्रकार व उनके सर्मथकों को दिया गया था l आशीष एन्ड कम्पनी की दिन रात मेहनत का यह परिणाम मिला उनके प्रभार वाले मतदान केंद्रों में कांग्रेस को बढ़त नही मिल पाई l मंडल प्रभारी शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन में कुल 4 मंडल थे l वही 7 ज़ोन का प्रभार आशीष ताम्रकार के पास रहा l आशीष ताम्रकार के नेतृत्व वाले प्रभार में मिली बढ़त से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है l बिहार में हुई जीत के साथ इस बढ़त ने आशीष खेमे में दीवाली का माहौल है









