🔴पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के छुट्टी से लौटते ही पुलिस भी आई फूलफार्म में🔴 इस सीजन की सबसे बड़ी जुआ कार्रवाई🔴
कप्तान संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी खरसिया पुष्कर शर्मा की टीम द्वारा आज दिनांक 23.11.2020 को ग्राम उल्दा में मुखबीर सूचना पर मंदिर परिसर के सामने जुआ रेड के लिए घेराबंदी किया गया । इस दौरान कुछ जुआड़ियान जंगल झाड़ी की ओर भाग गये मौके पर 4 जुआड़ियान 1-सूरज यादव पिता किशन लाल यादव उम्र 28 वर्ष सा0 महामाया मंदिर सक्ती थाना सक्ती जिला जाँजगीर चाँपा 2-रथराम राठिया पिता अर्जुन राठिया उम्र 30 साल सा0 उल्दा थाना खरसिया जिला रायगढ , 3-अंकित अग्रवाल पिता जय प्रकाश अग्रवाल उम्र 29 वर्ष सा0 हटरी रोड सक्ती जिला जाँजगीर चाँपा 4- गोपाल अग्रवाल पिता रामकुमार अग्रवाल उम्र 50 वर्ष सा0 कसेरपारा सक्ती जिला को पुलिस टीम द्वारा 52 पत्ते ताश के साथ पकड़ा गया ।आरोपियों के जुआ फड से ₹1,06,000 नगद ताश की पत्ती एवं एक दरी जप्त की गई है । कार्यवाही में सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा की छापामार टीम में उपनिरीक्षक जय मंगल पटेल, प्रधान आरक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक किशोर राठौर, योगेश साहू, उद्धव मांझी रामगोपाल यादव, जय सिंह सिदार, युकेश सिंह श्याम, करुणेश राय शामिल थे।







