*रविवार को भी गतिविधियों के संचालन को दी गई अनुमति*
*कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश*
रायगढ़—– कलेक्टर भीम सिंह द्वारा रायगढ़ जिले में समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन हेतु रविवार को प्रतिबंधित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुये रविवार को बंद से मुक्त किया जाता है अर्थात रविवार को गतिविधियों के संचालन की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त दी जाती है। उक्त आदेश में गतिविधियों के संचालन हेतु दिये गये समय पूर्वानुसार रहेंगे तथा उल्लेखित शेष शर्ते एवं निर्देश पूर्ववत लागू होंगे।








