●माह नवंबर/2020 में कॉप ऑफ द मंथ के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के न्यायालयीन शाखा में कार्यरत *प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी* को उनके कार्य के प्रति लगाव को देखते हुए कॉप ऑफ द मंथ में जगह दिए हैं । प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी अकेले ही जिला पुलिस को माननीय उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उनके अधिनस्थ न्यायालयों से प्राप्त होने वाले समंस/वारंट, नोटिस, जवाबदावा आदि महत्वपूर्ण पत्रों का निराकरण वारिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर समयावधि में सम्पन्न किया जा रहा है । इनके मनोबल को बढाने एवं उत्साहवर्धन के लिये इन्हें यह पुरस्कार प्रदाय किया गया है । कॉप ऑफ द मंथ की श्रृंखला में थाना सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत राजमहल गिरी विलास पैलेस से चोरी हुई बेशकीमती दो चांदी की ट्रे (कीमत 6 लाख 17 हजार) को 24 घंटे के भीतर सारंगढ़ पुलिस द्वारा *पुलिस डॉग रूबी एवं डॉग हैंडलर आरक्षक विरेन्द्र अनंत* की सूझबूझ से बरामद किया गया । थाना/चौकी प्रभारी डॉग हैंडलर आरक्षक वीरेंद्र आनंद 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर एवं पुलिस डॉग रूबी की लगातार अनसुलझे मामलों में मदद ली जा रही है । किसी पुलिस डॉग को इस प्रकार के पुरस्कार से पुरस्कृत कर दिये जाने की सम्भवत: राज्य में यह पहला अवसर है ।







