छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नागरिकों के अनुरूप आदर्श थाना बनाने की पहल की जा रही है। जिसके परिपालन में डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में डीजीपी ने कहा कि 01 जनवरी 2021 के नववर्ष के अवसर पर सभी जिलों में कम से कम एक थाने को आदर्श पुलिस थाना घोषित किया जाये। वहीं आदर्श पुलिस थाना को विकसित करने के लिए भवन की रूपरेखा तथा साफ सफाई के साथ साथ वहां पर पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों से श्रेष्ठ व्यवहार की अपेक्षा रहेंगी। थानों में इस प्रकार की व्यवस्था हो, जिससे फरियादी को लगे कि उनकी समस्या पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये थानों में आदर्श स्थितियां होनी चाहिए, जैसे थाना प्रभारी, थाना के स्टाफ का आचरण उच्च स्तर का होना चाहिए। इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वसनीय बढ़ सके। जिससे महिला, बच्चे एवं सामान्य आम नागरिक अपनी बात बैखौफ हो कर पुलिस से थाने में बोल सके।





