रायगढ़——-पिछले कई दिनों से कांग्रेस का एक गुट मकरसंक्रांति के अवसर पर काली पतंगे आकाश में उड़ाकर किसान समर्थन,केंद्र सरकार का विरोध करने की तैयारी में लगा हुआ था। जिनकी तैयारी देखकर लग रहा था कि इस दफे कांग्रेसीयो में एकता दिखने के आसार थे परन्तु वही हुआ जो पिछली कई बार हो चुका है। अंगुलियों पर गिने जाने वाले कांग्रेसी ही पतंग एवं चरखी के साथ नटवर स्कूल के मैदान में दिखे। कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,एन एस यू आई,सेवादल, पार्षद,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि ने उक्त कार्यक्रम से दूरी बना रखी थी। जिस वजह से कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह एक बार खुल कर सामने आ गई। पूर्व महापौर जेठूराम मनहर,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,पूर्व जिलाध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,अनिल अग्रवाल(चीकू)सतपाल बग्गा,नारायण घोरे, पार्षद संजय देवांगन,कुलदीप नर्सिंग आदि ही पतंग उड़ाकर विरोध करते दिखे। प्रदेश में सरकार एवं जिले के सभी 05विधायक कांग्रेस के होने के बावजूद कांग्रेसियों की नगण्य उपस्थिति को लेकर कोई शुभ संदेश जनमानस में नही जा रहा है। देर सबेर अगर कांग्रेसियों में एकता नही बनेगी तो जीती हुई पांचों विधानसभाओ से हाथ धोना पड़ सकता है ।





