• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, April 10, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

समाजिक बहिष्कार का डर बन गया हत्या का कारण,खूबसूरत बीबी बन गई समाज वालो की आंखों की किरकिरी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th January 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

🔴महिला की अज्ञात लाश की शिनाख्तीपारिवारिक सलाहकार केन्द्र के मामलों सहित खंगाले गये CCTNS पोर्टल से राज्य के सभी थानों के गुम इंसान बनी थी पुलिस की बड़ी परेशानी, दिल्ली, ओडिसा भेजी गई थी टीमें🔴रायगढ़ के लैलूंगा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पति व जीजा निकले हत्यारे, दोनों गिरफ्तार🔴SDOP धरमजयगढ़, TI लैलूंगा को अथक प्रयास से मिली सफलता🔴अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा🔴👇👇👇👇👇👇 अंदर देखें तस्वीरें

● लैलूंगा, धरमजयगढ़, चौकी रैरूमा स्टाफ की बनाई गई तीन टीमें…. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह नेतृत्व में एक बार फिर रायगढ पुलिस अपराधियों पर भारी रही । एसपी तथा एएसपी द्वारा ब्लाइंड मर्डर में दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक के नेतृत्व वाली टीम द्वारा थाना लैलूंगा अंतर्गत ग्राम भेलवाटोली एवं खम्हार के बीच जंगल में मिले अज्ञात महिला के हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है । मामले में लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पति और उसके जीजा को हत्या कर साक्ष्य छिपाने के अपराध के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । घटना का खुलासा आज *दिनांक 20.01.2021* को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में एडिशनल एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया। प्रेस कान्फ्रेंस में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा बताये कि दिनांक 12.01.2021 को थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत एक *अज्ञात महिला उम्र करीब 25-30 वर्ष* की डेड बॉडी *भेलवाटोली-खम्मार* जंगल के बीच मिली थी । महिला के गले को दुपट्टा से घोंटा जाना तथा प्रथम दृष्टया ही हत्या प्रतीत होने पर मौके पर एसडीओपी धरमजयगढ़, थाना प्रभारी लैलूंगा, एफ.एस.एल. की टीम, साइबर की टीम, डॉग स्कॉड को भेजा गया । शव का पी.एम कराकर डॉक्टर से मृत्यु के संबंध में अभिमत/शॉट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त कर *दिनांक 13.01.21* को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में *अप.क्र. 12/2021 धारा 302. 201 IPC* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । एएसपी बताये कि पुलिस की शुरुआती परेशानी मृतिका की शिनाख्ती को लेकर थी। जिसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद मृतिका की शिनाख्त हो सकी । शिनाख्ती की कड़ी में जिले के सभी थाना के गुम इंसानों के हुलिया से मृतिका का मिलान किया गया । CCTNS ऑपरेटर्स को पोटर्ल पर राज्य के लगभग सभी जिलों के गुम इंसान से हुलिया का मिलान कराया गया। सभी सोशल मीडिया ग्रुप में मृतिका के फोटो वायरल किए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों एव पिछले 06 माह में पारिवारिक केन्द्र में आये पति-पत्नी विवादों पर भी जांच कर मृतिका के वारिशानों का पता लगाने के निर्देश दिये । साथ ही एसडीओपी धरमजयगढ़ को धरमजयगढ़ अनुविभाग से इस उम्र की महिलाएं जो बाहर कामने-खाने गई हैं, उनकी जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया गया । धरमजयगढ़ एसडीओपी की पूरी टीम लगातार मृतिका के वारिसानों का पता लगा रही थी । कहीं कुछ जानकारी मिली कि इस हुलिया/उम्र की महिला कमाने खाने ओडिसा के लेफरीपारा, दिल्ली, बिहार, झारखंड गई हैं, सभी के रिस्तेदारों से सम्पर्क कर तस्दीकी की गई तथा जिनसे सम्पर्क नहीं हुआ उनकी तस्दीकी के लिये टीमें दिल्ली, ओडिसा रवाना किया गया । आखिरकार सोशल मीडिया में वायरल किए गए तस्वीर के जरिए मृतिका की पहचान *सरस्वती मराण्डी पिता सुजीत मराण्डी उम्र 23 वर्ष निवासी ढांगी करतस, जिला धनबाद (झारखंड)* के रूप में हुई । मृतका की शिनाख्ती के बाद मामले में अहम पहलू सामने आया। जिससे अनसुलझे हत्याकांड की परत दर परत गुत्थी सुलझती चली गई । लैलूंगा पुलिस को हत्याकांड में *ग्राम कमरगा थाना लैलूंगा के जयकुमार सिदार*, के मृतिका के कथित पति होने की जानकारी मिली । लैलूंगा पुलिस द्वारा गोपनीय तरीके से जयकुमार सिदार का उसके गांव में पता लगाया गया तो जानकारी मिली की *जय कुमार सिदार तथा उसका जीजा रवि कुमार सिदार* दोनों ही अपने-अपने गांव से गायब है । हत्या के इस गंभीर मामले में एसपी रायगढ़ द्वारा अज्ञात महिला के वारिसानों एवं संदिग्धों की पतासाजी के लिए थाना लैलूंगा, धरमजयगढ़, चौकी रैरूमा की तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई । टीम-01 में स्वयं एसडीओपी सुशील नायक, उपनिरीक्षक प्रवीण मिंज, थाना धरमजयगढ़, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, चौकी रैरूमा आरक्षक प्रदीप जॉन, चौकी रैरूमा आरक्षक राजेंद्र राठिया थाना धरमजयगढ़ तथा टीम-02 में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल, आरक्षक मायाराम राठिया, धनुर्जय बेहरा, जुगित राठिया,अमरदीप एक्का एवं टीम-03 में उपनिरीक्षक बी.एस. पैकरा, सउनि माधवराम साहू, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक इलियास केरकेट्टा की टीम बनाई गई । टीम-01 को किलकिला, फरसाबहार, बागबाहर एवं तपकरा तथा टीम-02 को पत्थलगांव, घरघोड़ा, लारीपानी, चिमटीपानी एवं टीम-03 को बागबाहर, कांसाबेल, कापू, दरिमा, अंबिकापुर की ओर पतासाजी के लिए लगाया गया था । तीनों टीमों के अथक प्रयास पर अज्ञात मृतिका के आरोपियों को ग्राम रजौरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया । दोनों आरोपी पुलिस से लुक-छिप कर रजौरी के जंगल में लकड़ी काटने का काम कर रहे थे । दोनों ने सरस्वती मराण्डी की हत्या करना स्वीकार किये हैं । आरोपी जय कुमार सिदार बताया कि चार-पांच साल पहले कमाने खाने बोकारो, झारखंड गया था, वहां राजू टिंबर ट्यूनिंग प्लांट में क्लीनर मशीन चलाता था और किराए मकान में रहता था । मोबाइल के जरिए सरस्वती मरांडी से जान परिचय हुआ । दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और जयकुमार सिदार सरस्वती को पत्नी बनाकर रख लिया था । सरस्वती 2017 में प्रौढ़ शिक्षा मिशन के तहत पढ़ाने का काम कर रही थी । दोनों बोकारो में किराए मकान में एक साथ रहते थे । वर्ष 2020 में लॉकडाउन में दोनों बोकारो से गांव कमरगा आकर रह रहे थे । कमरगा में जयकुमार सिदार, तेजराम सिदार की ट्रैक्टर चलाता था । एक दिन ट्रैक्टर को एक्सीडेंट कर देने पर तेजराम सिदार, जय को डांट फटकार किया । तब से जयकुमार सिदार, अपनी पत्नी सरस्वती के साथ अपने जीजा रवि सिदार के घर ग्राम सरडेगा में रहने लगा । ग्राम सरडेगा के लोग दबी जुबान से जय कुमार को दूसरे समाज की लड़की को पत्नी बना कर रखा है इसे समाज से अलग करना है कहते थे, जिससे जय कुमार परेशान था और उसने अपने जीजा रवि के साथ सरस्वती की हत्या का प्लान बनाया और प्लान के तहत दिनांक 07.01.2021 को घूमने जाने का बहाना कर सरस्वती को मोटरसाइकिल सीडी एचएफ डीलक्स में बिठाकर लैलूंगा ले कर आए । लैलूंगा बस स्टैंड में खाने पीने के सामान व सरस्वती कपड़े खरीदी । तीनों फिर खम्हार के झरन डेम गये, जहां सरस्वती पीली सलवार कुर्ती पहनी जिसे वह गांव कमरगा के सुनीता सिदार (ट्रेलर) के पास सिलवाई थी।वहां उन्होंने मोबाइल पर खूब सेल्फी लिये । शाम करीब 05-06 बजे भेलवाटोली एवं खम्हार के बीच पगडंडी रास्ते में रवि सिदार पेशाब करने का बहाना कर रुका । उसी समय जयकुमार सिदार, सरस्वती के बाल को पकड़कर जमीन में पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया जिसके बाद रवि और जयकुमार सिदार सरस्वती के गले में नीले रंग की चुनरी से गांठ बांधकर खींचे और लाश को सरई झाड़ियों के बीच छिपा दिए । दोनों आरोपी भागने की हड़बड़ी में अपने चप्पल, गमछा भी घटनास्थल के पास छोड़ गये । लैलूंगा पुलिस आरोपी 1- जय कुमार सिदार पिता शरदराम सिदार उम्र 25 साल निवासी कमरगा, थाना लैलूंगा 2- रवि सिदार पिता रूपसिंह सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी सरडेगा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । लैलूंगा पुलिस आरोपियों के चप्पल, गमछा तथा मोबाइल पर खींची हुई तस्वीरें मोबाइल पर खींची हुई तस्वीरों का स्क्रीन शॉट, मृतिका का मोबाइल एवं आरोपी की एचएफ डिलक्स बाइक एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किया गया है । आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार के कुशल मार्गदर्शन पर अनसुलझे हत्याकांड का खुलासा हुआ । पुलिस टीम द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के जरिये सोशल मीडिया का बेहतरीन उपयोग एवं त्वरित कार्यवाही से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जिससे क्षेत्र की जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास बढ़ा है ।

ShareSendTweet
Previous Post

चोरों की हिम्मत,अनूप रोड़ केरियर के गैरेज से टायरों की चोरी को अंजाम दिया आदमी 03 टायर 02,बहुत नाइंसाफी है।

Next Post

मिठ्ठूमुड़ा में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का एक्सीवेटर, रशुखदारो पर मेहरबानी क्यूँ,संजय काम्प्लेक्स पर कब होगी कार्रवाई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

काश ऐसी सोच सभी रक्षकों की हो जाए तो देश प्रदेश भयमुक्त हो जाए

4th April 2026
टूटी कलम विशेष

पुण्य तिथि पर 🙏🙏🙏श्रद्धापूर्वक की याद किए गए 🤮🤮🤮 फाउंडर मैन बाबूजी ओम प्रकाश जिंदल ™️

1st April 2026
टूटी कलम विशेष

मीडिया का गिरता स्तर ™️ सब्जी मंडी तक जा पहुंचा ™️ भ्रामक समाचार जानकारी देकर कुछ लोग कर रहे हैं मीडिया की फजीहत ™️ प्रेस क्लब को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ™️

31st March 2026
टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ राजकीय गान के बाद पेश हुआ नगर निगम का बजट ™️ बुढ़ी माई मंदिर में मत्था टेकने के बाद निगम पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहान ™️

30th March 2026
टूटी कलम विशेष

मॉडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई ™️ एसपी ने कार्यालय बुलाकर जमकर लगाई तड़ी ™️ क्षमा मांगने पर माफ किया गया ™️

29th March 2026
टूटी कलम विशेष

उद्योगपति अमन तोता ने बांटे 200 हेलमेट ™️ वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी ™️

29th March 2026
Next Post

मिठ्ठूमुड़ा में अवैध अतिक्रमण पर चला निगम का एक्सीवेटर, रशुखदारो पर मेहरबानी क्यूँ,संजय काम्प्लेक्स पर कब होगी कार्रवाई

उमेश पर लगा बलात्कार का आरोप,सम्बंध बनाने के बाद कर रहा था आनाकानी,धारा 376 हुई कायम 👇👇👇👇

गणंत्र दिवस पूर्व थानेदार मनीष नागर एवं टीम की चमकीली सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In