• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जिंदल उद्योग में मनाया गया गण पर्व

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th January 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

न्याय, समानता, भाईचारे के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्धता हमारा कर्त्तव्यः नवीन जिन्दल ⬇️⬇️ जेएसपीएल रायगढ़ में मनाया गया गणतंत्र दिवस⬇️⬇️⬇️⬇️ सीओओ छत्तीसगढ़ डीके सरावगी ने फहराया तिरंगा⬇️⬇️⬇️ रायगढ़– जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड में देश का 72वां गणतंत्र दिवस कोविड-19 महामारी के सतर्कता मानकों का पालन करते हुए पूरे उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने तिरंगा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर चेयरमैन नवीन जिन्दल का संदेश पढ़कर सुनाया।
संदेश में गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए श्री जिन्दल ने कहा कि संविधान ने हम सभी को स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किये हैं तो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति सदैव कटिबद्ध रहना हमारा कर्त्तव्य है।
उन्होंने कहा कि जेएसपीएल राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर और समर्पित है। संस्थापक चेयरमैन श्री ओपी जिन्दल ने जेएसपीएल का पौधा लगाया था, जो आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान कर रहा है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का टीका ईज़ाद करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से देश के नागरिक स्वस्थ रहेंगे और हमारा देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान जेएसपीएल कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि जब देश संकट में था, तब आपने एक नई रोशनी दिखाई और हेड हार्डेंड रेल के उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाया। खुशी की बात है कि रेलवे और आरडीएसओ ने रेल सप्लाई के लिए जेएसपीएल को “नियमित आपूर्तिकर्ता” का दर्जा प्रदान किया।
नवीन जिन्दल ने अपने संदेश में जेएसपीएल को ऋणमुक्त कंपनी बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि कंपनी 2030 तक 50 मिलियन टन से अधिक स्टील उत्पादन की योजना पर विचार कर रही है।उन्होंने कहा कि जिन्दल पावर लिमिटेड प्रत्येक घर को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भी पहल का जिक्र किया और कहा कि जेपीएल की 625 किलोवाट सौर ऊर्जा प्रस्तावित परियोजना में से 150 किलोवाट की रूफटॉप परियोजना अंतिम चरण में है। उन्होंने जेएसपीएल के सामाजिक मिशन के अनुरूप कोविड-19 महामारी के समय गरीबों और जरूरतमंदों की सराहनीय सेवा के लिए श्रीमती शालू जिन्दल के नेतृत्व में सेवारत जेएसपीएल फाउंडेशन की सराहना की। फाउंडेशन ने लॉकडाउन के समय छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा में 5 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राशन और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया और प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। फाउंडेशन ने इसके साथ ही समुदायों की सेवा के लिए प्लांट लोकेशंस में पीपीई किट और स्वच्छता व स्वास्थ्य सामग्रियों का वितरण किया। इसके अलावा सभी शैक्षिक संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई चालू रखकर छात्रों का मनोबल बनाए रखा। नवीन जिन्दल ने ओपी जिन्दल कम्युनिटी कॉलेज के प्रशिक्षुओं का उत्साह बढ़ाया जिन्होंने महामारी काल में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में योगदान दिया। यह संस्थान अब तक 1.20 लाख युवाओं को निपुण बना चुका है। उन्होंने दिव्यांगों की सेवा के लिए आशा- द होप की भी सराहना की। उन्होंने 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्मरण कराया जिसमें देश को नागरिकों को मर्यादा और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा साल के 365 दिन फहराने की स्वतंत्रता मिली थी। नवीन जिन्दल ने कहा कि तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है, हमें भारतीय कहलाने का गौरव प्रदान करता है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया देश भर में 100 फुट और 207 फुट के 85 से अधिक कीर्ति ध्वज स्तंभ लगवा चुका है ताकि जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार होता रहे। उन्होंने सुझाव दिया कि 23 जनवरी 2004 को राष्ट्रीय तिरंगा दिवस का नाम दिया जा सकता है और 23 जनवरी से 26 जनवरी तक तिरंगा सप्ताह देश भर में मनाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रत्येक क्षेत्र देश की तरक्की के सफर में सहभागिता का नया उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
—

ShareSendTweet
Previous Post

खरसिया नगर हुआ राममय,सर्व समाज ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Next Post

26 जनवरी पर सम्मानित किए गए अमित शुक्ला, अभिनवकांत, सुमतराम साहू

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त ™️ अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अन्य जगह कृषि भूमि दी गई ™️

9th September 2026
टूटी कलम विशेष

ब्राह्मण सेवा संघ के पंडाल पहुंचे गुरपाल भल्ला ™️ बांटे खिचड़ी प्रसाद ™️

6th September 2026
कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️
टूटी कलम विशेष

कूटरचित दस्तावेजों पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रुका  ™️ आरोपी पर 420 का मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ ™️ मोटी मलाई खा गए टाऊन एंड कंट्री,पेट्रोल कंपनी के अधिकारी ™️

2nd September 2026
अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️
टूटी कलम विशेष

अपनी अस्मिता को बचाए रखने मन मारकर ट्रस्ट करता है झूला उत्सव (जन्माष्टमी) का आयोजन ™️ गौरी कला समिति के युवकों ने संभाला हुआ है मोर्चा ™️

2nd September 2026
रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में जन्माष्टमी मेले की धूम ™️ 3 दिनों तक रहेगी भीड़ ™️ डिज्नीलेड बना आकर्षण का केंद्र ™️ खान पान ,खरीदी,मनोरंजन एक ही स्थान पर ™️

1st September 2026
टूटी कलम विशेष

जल,जंगल,जमीन, हमारे ™️ तो हमें रोजगार क्यों नहीं ™️ रायगढ़ के युवाओं और खिलाड़ियों के हक की हुंकार ™️ रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में 29 अगस्त से आंदोलन का आगाज ™️ अब होगा अपने हक के लिए निर्णायक आंदोलन ™️

27th August 2026
Next Post

26 जनवरी पर सम्मानित किए गए अमित शुक्ला, अभिनवकांत, सुमतराम साहू

आटो चलाना तो नाम है, दरसअल चोरी करना ही इनका काम है।

इंदिरानगर में थानेदार के के सिंह ने लगाई पुलिस चौपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In