• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, July 25, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

संभाग आयुक्तने किया पंडरीपानी पश्चिम गोठान, भूपदेवपुर धान खरीदी केन्द्र व खरसिया इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण🔴महिलाओं ने कहा कुछ कर दिखाने का है जोशमहिलाओं ने कहा कुछ कर दिखाने का है जोश

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
29th January 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

रायगढ़—– संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज पंडरीपानी पश्चिम गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोठान समिति की महिला स्व-सहायता समिति के सदस्यों से बातचीत की। महिलाओं ने गोठान में कार्य करने से मिले आत्मविश्वास से जोश के साथ कुछ कर दिखाने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर भीम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे।
संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने गोठान के समिति सदस्य महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने मछली पालन करने, सिलाई करने, मशरूम उगाने संबंधित कार्य करने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से गोबर लेने से लेकर खाद वर्मी कंपोस्ट बनाने और उसे विभिन्न समितियों को बेचने संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने गोबर लेने और खाद विक्रय करने संबंधित संधारित पंजी रजिस्टर को भी देखा। इस दौरान उन्होंने बैंक से किए गए रुपए के लेनदेन, स्टॉक, मीटिंग, प्रशिक्षण से लेकर विक्रय और आय संबंधित अलग-अलग रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। जन चौपाल लगाकर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर भीम सिंह ने महिलाओं की बातें सुनी। संभागायुक्त डॉ. अलंग ने महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि गोठान में कार्य करने और घर के काम में कैसे सामंजस्य करते हो, महिलाओं ने कहा कि घर के काम निपटा कर वे गोठान में गोबर खरीदारी से लेकर वर्मी कंपोस्ट, गोकाष्ठ निर्माण और वर्मी कंपोस्ट गोकाष्ठ विक्रय करने का कार्य करती हैं। इन सभी कार्यों के लिए गोठान समिति ने महिलाओं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। संभाग आयुक्त डॉ. अलंग ने महिला सदस्यों से कार्य में रुचि होने की बात कही। इस पर महिलाओं ने कहा कि गोठान समिति के माध्यम से हम अपने कार्यों को समाज के बीच ला रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने जोश के साथ कार्य करने और समाज के बीच कुछ कर दिखाने की बात कही, जिसकी संभाग आयुक्त डॉ.अलंग एवं कलेक्टर सिंह ने खूब तारीफ की।
समिति और किसानों को मिले समय पर भुगतान
निरीक्षण के दौरान गांव के एक किसान ने गोबर विक्रय करने का भुगतान नहीं होने की बात कही। इसी तरह महिला समिति ने अभी तक कुछ भी आय नहीं मिलने की बात कही, जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने गोबर विक्रय करने वाले किसानों को तत्काल भुगतान करने और इसी तरह गोठान समिति के लाभांश आदि का शासन के नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आधुनिक तकनीक वाला मॉश्चर रीडर लगाने के निर्देश
गोठान निरीक्षण करने के बाद संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग ने भूपदेवपुर धान खरीदी केन्द्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुराने तकनीक से मॉश्चर रीडिंग करने पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। प्रबंधक को सभी धान खरीदी केन्द्रों पर आधुनिक तकनीक के मॉश्चर रीडर रखने के निर्देश दिए। इसी तरह मंडी में रखे धान को बारिश में भीगने से बचाने के समुचित संसाधन उपयोग करने की बात कही।
समय पर हो अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन
संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने खरसिया में प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री भीम सिंह ने बताया कि आदर्श प्राथमिक शाला को शासकीय अंग्रेजी स्कूल बनाने चयनित किया गया है। उन्होंने प्रस्तावित भवन की रूपरेखा स्टीमेट की जानकारी संभाग कमिश्नर डॉ अलंग को दी। इस पर संभाग आयुक्त डॉ अलंग ने समय पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन करने संबंधित बातों को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति से भवन निर्माण आदि कार्य करने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

Next Post

0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो ड्राप 31 जनवरी को पिलाई जाएगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोर में मनाया जाएगा 29 तारीख को गुरु पूर्णिमा महापर्व ™️ तैयारियां जोर-जोर से शुरू हुई ™️ विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनकर तैयार ™️ श्रमदान 28 को होगा ™️

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

थानेदार प्रशांत राव की सटीक विवेचना ™️ आरोपी को आजीवन कारावास ™️ एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति की सजा मुक़र्रर ™️

24th July 2026
टूटी कलम विशेष

स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान

20th July 2026
टूटी कलम विशेष

एनटीपीसी लारा में नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण ™️ बच्चों ने प्लांट की हर इकाई को देखा और प्रश्न पूछे ™️

17th July 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा को संबल, भविष्य को नई उड़ान: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

15th July 2026
Next Post

0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो ड्राप 31 जनवरी को पिलाई जाएगी

आबकारी विभाग नींद में गाफिल,पुलिस कर रही शराब,गांजा पर कारवाई🔴15,270 मूल्य की देशी,विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार🔴 आबकारी एक्ट की कार्यवाही15,270 का देशी, अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट की कार्यवाही🔴

कार्प आफ द इयर,मनीष नागर मे दुगुनी गति से हो रहा उत्साह का संचार 🖋️🖋️ कापी पेस्ट समाचार 🖋️🖋️साभार रायगढ़ पुलिस⬇️⬇️⬇️

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In