● सोसायटी दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार …. पुलिस चौकी खरसिया अन्तर्गत दिनांक 28.01.2021 की रात्रि तलवापार सांवरिया टाकिज के पास स्थित उचित मुल्य की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे आरोपी *घासी महंत पिता रूपदास महंत उम्र 40 वर्ष निवासी तलवापार खरसिया* को कुछ लोग देखे और पकड़ लिये । पार्षद पति सन्यासी मेहर निवासी खंतीपार पुरानी बस्ती खरसिया वार्ड नं0 10 द्वारा चौकी खरसिया में दिनांक 29.01.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी घासी महंत के विरूद्ध अप.क्र. 43/2021 धारा 457, 380,511 IPC पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।







