• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Saturday, May 16, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

इस बार विधायक टिकट को लेकर जमकर मच सकता है घमासान

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
17th February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़——-अगले 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रायगढ़ से भाजपाई प्रत्याशी को लेकर जमकर रस्साकशी देखने को मिल सकती है। भाजपा के कद्दावर नेता रोशनलाल के निधन हों जाने से पार्टी में अनिश्चितता की स्थिति आ गई है। धीरे धीरे भाजपा कई गुटो में बंट सकती है। कद्दावर नेता गिरधर गुप्ता अपने परम मित्र स्व.रोशनलाल के सुपुत्र “गौतम” के लिए लाबिंग कर एडिचोटी का जोर लगा सकते है तो हर मोर्चे में विफल जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल अपने विधायक बनने के सपने को साकार करने यूथ आइकॉन ओ पी चौधरी का सहारा ले सकते है।वहीं गुरूपाल भल्ला अपने प्रदेशतरीय नेताओ से जान पहचान का फायदा उठाने से नही चुकने वाले,ग्रामीण क्षेत्र कोलता समाज के धाकड़ नेता “विलिस गुप्ता” शायद इस बार जातिय कार्ड खेलकर अपना वजूद दमदारी से पेश कर सकते है। रही बात ओ पी चौधरी की तो अगर वे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर देवेंगे तो सभी अटकलों पर विराम लग सकता है परंतु इस बार भाजपा अपना अच्छा प्रदर्शन कर पुनः सत्ता में लौटने का प्रयास करेगी तो हो सकता है कि ओ पी चौधरी को चन्द्रपुर,जांजगीर, चाम्पा, किसी अन्य विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतार दे।

वैसे रायगढ़ विधानसभा में अग्रवाल समाज का ही दबदबा रहता है। इस हिसाब से भाजपा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल को पार्टी में वापस लेकर उन्हें प्रत्याशी बना दे क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में विजय अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़कर लगभग 50 हजार मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी स्व.रोशनलाल की जीत पर बेरियर डाल दिया था। विजय अग्रवाल संघ एवं भाजपा से सन 1975 से जुड़े हुए है। जब शहर में कांग्रेस सरकार के विपक्ष में किसी ने हिम्मत नही जुटाई थी तब रोशन,विजय की जोड़ी ने हलधर किसान का झंडा बुलन्दी से थामा था और पूर्व सांसद नरहरि साय को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई थी। रोशनलाल के निधन के पश्चात विजय अग्रवाल का पार्टी से निलंब समाप्त किया जाना माना जा सकता है। इस दशा में विजय अग्रवाल के आगे प्रत्याशी की दौड़ में शामिल सभी लोगो के मंसूबो पर पानी फिर सकता है। यह तभी संभव हो सकता है। जब विजय अग्रवाल पुनः चुनाव लड़ने की मानसिकता बना ले।विजय अग्रवाल में वह क्षमता है कि वे अपने किसी समर्थक को पार्टी से टिकट दिलवाकर विधानसभा में पंहुचा सकते है। अब बात आती है नये चेहरों पर तो रायगढ़ विधानसभा में तो कोई ऐसा युवा चेहरा सामने नही आ रहा कि जिसपर भाजपा दांव खेल सके केवल “शक्ति अग्रवाल” ही ऐसे युवक है जिनको इसका लाभ मिल सके,शक्ति अग्रवाल के मौसा भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल है। जिनके रायगढ़ विधानसभा में हस्तक्षेप करने से शक्ति अग्रवाल को लाभ मिल सकता है। डी पी एस स्कूल रायगढ़ के डायरेक्टर,समाजसेवी,सहज,मिलनसार,युवाओ के बीच लोकप्रिय शक्ति अग्रवाल को यदि भाजपा अपना प्रत्याशी बना देगी तो मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। वैसे भी किसी भी प्रत्याशी की हार जीत का फैसला शहरी एवं अग्रवाल वोटर तय करते है। पिछले चुनाव में रोशनलाल एवं विजय अग्रवाल के बीच वोटो के विभाजन के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ गया था। बृजमोहन अग्रवाल खेमे से शक्ति अग्रवाल को टिकट मिल जाने पर उनका विरोध करने का साहस शायद ही कोई भाजपाई कर पायेगा। गुटो में बटी भाजपा को एक प्लेटफार्म पर आना ही पड़ जायेगा। वैसे भी चुनावो में युवा वोटरो का झुकाव भाजपा की तरफ होने की वजह से शक्ति अग्रवाल को इसका फायदा स्पष्ट तौर पर मिल सकता है।

ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस कर रही सभी विभागो के कार्य,अधिकारी,कर्मचारी ले रहे मुफ्त की तनख्वाह

Next Post

कोविड वैक्सीनेशन में उम्दा कार्य के लिये कलेक्टर भीम सिंह को मिली शाबासी🔴

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक “शशि मोहन सिंह” के सामने भीगी बिल्ली बना ™️ क्रिकेट सटोरिया “पिंटू हलवाई” को मीडिया  ने सेलिब्रिटी बना दिया ™️

15th May 2026
छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के भूमि पूजन शिलान्यास अवसर पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ™️ मीडिया वालों की फोटो खिंचवाने की आपाधापी देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके ™️ माइक आईडी में बाइट देने समय माइक वालो ने प्रेस क्लब के सचिव के ऊपर माइक लगा दिए ™️ ओपी के कंधे से ऊपर माइक आईडी लगा दी गई ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

मेरी पोती, बाऊ की भतीजी,अमित की बेटी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ™️

3rd May 2026
छत्तीसगढ़

भाजपा के दो गुट आपस में भिड़े ™️ तोड़फोड़ मारपीट के बाद डकैती एवं बलवा का अपराध दर्ज हुआ ™️ पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ™️

28th April 2026
छत्तीसगढ़

आरक्षक की दबंगई ™️ अधेड़ ग्रामीण को डंडे से पीटा ™️ शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया ™️ भरी गर्मी में बोर का तार उखाड़ दिया ™️ ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने में शिकायत की ™️

15th April 2026
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के आदेश पर ™️ बड़े बकायादारो, रसूखदारों का नाम सार्वजनिक किया जा रहा है ™️ बड़े बकायेदार संस्थान, संचालकों पर निगम का शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी तेज हुई ™️ राजस्व वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी ™️ बकायेदारों से शीघ्र भुगतान की अपील ™️

25th March 2026
Next Post

कोविड वैक्सीनेशन में उम्दा कार्य के लिये कलेक्टर भीम सिंह को मिली शाबासी🔴

अवैध शराब के गोरख धंधे के खिलाफ भाजयुमो ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

पी एम आवास आबंटन हेतु समिति ने लिये अहम निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In