🔴वैध कागजात के बगैर धान का परिवहन, ट्रक में लोड़ 250 क्विंटल धान पर घरघोड़ा पुलिस ने की कार्यवाही🔴
अवैध धान परिवहन करने की मुखबिर सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये *छाल रोड घरघोड़ा* में नाकाबंदी किया गया । इस दौरान एक *ट्रक क्रमांक CG14-MD-8074* को रोका गया जिसमें 250 क्विंटल धान लोड़ था । ट्रक के *चालक आरिफ खान पिता रावत खान निवासी बेड़ो जिला रांची (झारखंड)* से धान परिवहन के कागजात की मांग करने पर चालक द्वारा वैध कागजात पेश नही कर पाया और न ही संतोषप्रद जवाब दिया , जिस पर उक्त ट्रक एवं लोड 250 क्विंटल धान कीमती 3,93,750/- रूपये को *इस्तगासा क्रमांक 02/2021 धारा 102 जा.फौ.* के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला खाद्य अधिकारी रायगढ़ को प्रतिवेदन भेजा गया है ।







