• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

किरोडिमल नगर में पुलिस सहायता केंद्र खोलने की,शराबभठ्ठी हटाने,बाइकर्स गैंग से मुक्ति दिलाने की वाजिब मांग की गई

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
23rd February 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴किरोड़ीमलनगर में #कोतरारोड़ पुलिस लगाई जन चौपाल🔴ठगी व महिला अपराधों की रोकथाम के लिए कोतरारोड़ पुलिस कर रही लोगों को जागरूक🔴 समाचार रायगढ़ पुलिस के साभार से ✍️✍️✍️✍️

कोतरारोड़ पुलिस ने नगर पंचायत किरोड़ीमल में वृहद रूप से *“पुलिस जन चौपाल”* लगाया गया । जन चौपाल में अपेक्षाओं के अनुरूप बड़ी संख्या में नगर पंचायत की महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए । जन समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, सभापति इकबाल के साथ थाना कोतरारोड़ प्रभारी चमन सिन्हा अपने थाने के ए.एस.आई. अर्जुन चंद्रा, डी.पी. भारद्वाज, महिला प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी व थाना स्टाफ के साथ मौजूद थे । जन चौपाल में सर्वप्रथम थाना प्रभारी कोतरारोड द्वारा उपस्थित जनसमूह को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह की मंशा अनुरूप नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व वार्डों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण्‍ तथा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से जन चौपाल लगाने की बात बताये और नगर पंचायतवासियों से उनकी समस्याओं व मांगों को आमंत्रित किये । इस पर उपस्थित महिलाएं व पुरूष एक एक कर अपनी समस्याएं व मांगे बताना प्रारंभ किये । महिलाओं की प्रमुख मांगों में किरोड़ीमल क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र खुलवाने तथा चौंक पर प्रतिदिन पुलिस व्यवस्था को लेकर था जिस पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस सहायता केंद्र हेतु शीघ्र वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुरूप इस पर जल्द ही कार्यवाही करना बताएं व क्षेत्र में कोतरारोड़ की निरंतर पेट्रोलिंग कराया जाना बताये । महिलाओं द्वारा शाम के समय बाइकर्स द्वारा तेज वाहन चलाकर परेशान करने की बात बताए जाने पर थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र ही ऐसे बाइकर्स पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करना बताएं । महिलाओं ने प्लांट में शिफ्ट छूटने के दौरान रोड में काफी भीड़ हो जाने की शिकायत पर थाना प्रभारी द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल के लिए उचित व्यवस्था करना बताएं । किरोड़ीमल नगर के पास स्थित शराब भट्टी को हटाने संबंधी मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अगले ठेके में नगर पंचायत से दूर शराब भट्टी कराने का आश्वासन महिलाओं को दिया गया । जन चौपाल मे आदर्श ग्राम्य भारती के 2 छात्रों की फीस में छूट की मांग का अनुरोध थाना प्रभारी से किया गया, थाना प्रभारी द्वारा स्कूल के प्रबंधन से बात कर आवश्यक कार्यवाही करना बताए हैं। जन चौपाल में थाना प्रभारी चमन सिन्हा व स्टाफ द्वारा ठगी व महिला संबंधी अपराधों को लेकर उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में सायबर अपराध तथा महिला संबंधी अपराध कैसे हो रहें हैं और उनसे कैसे बचा जाए इस पर चर्चा कर उपाय बताए गए । थाना प्रभारी बताये कि इन दिनों ऑनलाइन व्यापार व नौकरी के नाम पर साइबर अपराधी काफी सक्रिय हैं। वे लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई को लूट रहे हैं, इनसे बचें। बैंक कभी भी किसी व्यक्ति को फोन नहीं करता सावधान रहें, बैंक डिटेल, अकाउंट डिटेल, एटीएम, पिन, पासवर्ड, ओटीपी जैसी जानकारी कोई मांगता है तो तत्काल सतर्क हो जाये कदापि अपनी व्यक्तिगत डिटेल किसी को न बताये । किसी को भी फोन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध कराना खतरनाक हो सकता है। चिटफंड कपनियों के लोकलुभावन स्कीम से बचने व ऐसी घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही गई । इनामी कूपन के झांसे में ना आवे, सोना चांदी चमकाने वाले, फेरी वालों अथवा किसी संदिग्ध व्यक्ति के नगर में देखे जाने की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा थाना कोतरारोड़ को दिए जाना बताएं । महिला प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी द्वारा इंटरनेट मीडिया के युग में खासकर महिला व बच्चे बदमाशों के झांसे में फंसते जा रहे है, उनसे दूर रहना बताई तथा घरेलू हिंसा, महिला व यौन अपराधों की शिकायत कर स्वयं को सुरक्षित करना बताया गया । थानाना प्रभारी द्वारा महिला समूह का गठन कर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ आदि अवैधानिक क्रियाकलापों की जानकारी देने नगरवासियों से अपील की गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

थाना प्रभारी छाल क्षेत्र विवेक पाटले ने की आबकारी विभाग की कार्यवाही

Next Post

स्वच्छता कर्मियों की हितैषी बन भाजपा उतरी मैदान में

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ कल्चर के पर कतर दिए गए  ™️ अब निकायों में  महिला जनप्रतिनिधियों की जगह रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि ™️

11th August 2026
टूटी कलम विशेष

नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का प्रेरणादायी संदेश ™️ मरणोपरांत दूसरों की आंखों से दुनिया देख सकेगी कुसुम जैन ™️

4th August 2026
टूटी कलम विशेष

भाजपा शासन काल के भ्रष्टाचार में ™️ अटल जी को भी नहीं बख्शा गया ™️ कांस्य की प्रतिमा निकली,सीमेंट कॉन्क्रीट की ™️

1st August 2026
टूटी कलम विशेष

शिक्षा, सम्मान और संवेदना का संगम ™️ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी की मौजूदगी में एनटीपीसी लारा का मेगा सीएसआर अभियान ™️

30th July 2026
टूटी कलम विशेष

समाज से जुड़ाव, सपनों को उड़ान ™️ एनटीपीसी लारा के कर्मचारी बने बच्चों के भविष्य के सारथी ™️

26th July 2026
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ में विश्व IVF दिवस पर Apex अस्पताल का विशेष आयोजन: हजारों निःसंतान दंपत्तियों के जीवनमें खुशियां लाने का संकल्प

26th July 2026
Next Post

स्वच्छता कर्मियों की हितैषी बन भाजपा उतरी मैदान में

जल ही जीवन है पानी के लिए,पानी की तरह बहाई जायेगी धनराशि,

रायगढ़ में "प्रहर संवाद" के बैनर तले जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का महासंग्राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In