
रायगढ़—– छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग में 2008 बैच के 9 क्लेक्टरों को सेवा के 13 वर्ष पूर्ण करने पर पदोन्नति की गई है। महानदी भवन रायपुर से जारी सूची में रायगढ़ कलेक्टर “भीम सिंह” का नाम प्रथम स्थान पर है। पदोन्नति मिलने के उपरांत प्रथम श्रेणी का वेतनमान दिया जाएगा। कलेक्टर भीम सिंह फिलहाल रायगढ़ के विकास कार्यो को पूर्ण करवाने हेतु इसी पद पर एवं यहीं पदस्थ रहेंगे। कलेक्टर भीम सिंह की पदोन्नति से रायगढ़ में चल रहे मास्टर प्लान के तहत कार्यो में काफी तेजी आने की संभावना है।इसे संयोग ही माना जाना चाहिए कि जिन जिन अधिकारियों ने शहर को विकास की दिशा देने का प्रयास किया है उन्हें पदोन्नति के पुरस्कार से नवाजा गया है।






