🔴घर में शराब बेचने की सूचना पर डूमरपाली में जूटमिल पुलिस की छापेमारी🔴
जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में स्टाफ ने डुमरपाली के सेतकुमार सतनामी के घर पर छापेमारी की गई । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घर पर अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है । जूटमिल पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी *सेतकमार सतनामी पिता स्वर्गीय सुख साय सतनामी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम डुमरपाली चौकी जूटमिल* ने अपने घर मे छिपाकर रखी हुई *32.800 लीटर महुआ शराब* लाकर पेश किया जो प्लास्टिक के पाउचो में थी । अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी जूटमिल थाना कोतवाली में धारा *34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट* की कारवाई कर आरोपी को न्यायलय पेश किया गया है ।






