🔴दो किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही🔴
जूटमिल चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि कया घाट शिव मंदिर के पास *नानू उर्फ नरेंद्र खुंटे* अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते हुए खड़ा है।सूचना पर चौकी प्रभारी अपने चौकी के सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर विश्वाल एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी कर आरोपी नानू उर्फ़ नरेंद्र खूटे को पकड़े । आरोपी के पास से *दो प्लास्टिक की पन्नी में 2 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 10,000/-₹ को जप्त किया गया। जिसे आरोपी द्वारा अवैध रूप से बिक्री के लिए उड़ीसा से लेकर आना बताया है । आरोपी *नानू उर्फ नरेंद्र खुटे पिता स्वर्गीय नेहरू लाल खूटे उम्र 36 वर्ष निवासी जिला जेल प्रगति नगर चौकी जूटमिल थाना कोतवाली* के विरुद्ध धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जा रही है, आरोपी पुलिस हिरासत में है जिसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।






