• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, October 9, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

बनते बनते दुल्हन,प्रीत की उलझन बन गई,नाबालिगों की रॉंग नम्बर से शुरू प्रेम कहानी पर पुलिस की सुलझन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
18th March 2021
0
सारंगढ पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाईक चोरों के गिरोह का भांडाफोड़…… एक नाबालिग सहित 3 आरोपी थानेदार अमित शुक्ला की मजबूत पकड़ में…अंदर देखिये सारंगढ पुलिस के साभार से
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

🔴15 साल की नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट पर हरकत में आयी जूटमिल पुलिस🔴10 घंटे के भीतर बालिका की पतासाजी कर पत्थलगांव से लेकर आई जूटमिल पुलिस🔴 सुपर कार्प “अमित शुक्ला” के नाम एक और कामयाबी🔴 बालिका सौंपी गई परिजनों को, बालिका को भगा ले जाने वाला विधि उल्लंघनकारी बालक पुलिस अभिरक्षा में🔴

पुलिस चौकी जुटमिल क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली *15 वर्षीय बालिका* दोपहर बाद से कहीं नजर नहीं आने पर बालिका के पिता बालिका की सहेलियों तथा सगे, संबंधियों में पता लगाये पर बालिका का पता नहीं चला तो शाम को पुलिस चौकी जूटमिल पहुंचकर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला से मिले और उन्हें बालिका के लापता होने की जानकारी दिये । बालिका के पिता के चेहरे पर चिंता की लकीरें देख चौकी प्रभारी ने पूरे आत्मविश्वास से उन्हें फिक्र न करने की बात कहकर कन्ट्रोल रूम के माध्यम से शहर के सभी पेट्रोलिंग, यातायात पाइंट को बालिका का हुलिया बताकर बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार में पतासाजी करने का पाइंट दिये और एसपी रायगढ़ को नाबालिग के लापता की रिपोर्ट (अप.क्र. 411/2021 धारा 363 भादवि) से अवगत कराये । एसपी संतोष सिंह द्वारा चौकी प्रभारी जूटमिल को बालिका के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर उनके परिजनों से पूरी जानकारी निकालने तथा प्रमुख चौंक-चौराहों के CCTV फुटेज, बालिका के मोबाइल नम्बर का करंट लोकेशन लेकर आवश्यकता अनुसार टीम बाहर भेजना हो तो तत्काल रवाना करने के निर्देश दिये । निर्देशों पर चौकी प्रभारी अमित शुक्ला बालिका के परिजन एवं उसकी सहेलियों से पूछताछ किये । परिजन बताये कि कुछ दिनों से बालिका मोबाइल पर कुछ ज्यादा की बात करती थी । बालिका के परिवार का एक परिचित युवक बालिका को मिट्ठूमुडा के पास शाम के समय एक लड़के के साथ देखना बताया । अंजान लड़के के संबंध में बालिका के माता पिता से पूछताछ करने पर जानकारी नहीं होना बताये । बालिका अपना मोबाइल बंद कर रखी थी।उसके लापता होने के पूर्व उस मोबाइल पर कॉल आये एक संदिग्ध नम्बर पर कॉल करने पर मोबाइल धारक कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। जिस पर संदेह व्यक्त कर उस मोबाइल का करंट लोकेशन निकाला गया और तत्काल चौकी जूटमिल से प्रधान आरक्षक विजय गोपाल के हमराह पुलिस टीम बालिका की पतासाजी के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम बालिका को *मदनपुर, थाना पत्थलगांव* में मिली । अपह़त बालिका पुलिस टीम को बताई कि दो घंटे पहले ही उसे बाइक पर *एक लड़का* रायगढ़ से लेकर आया है। बालिका एवं उस लड़के को पुलिस टीम रायगढ़ लाई । बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जिसमें उसने बतलाया कि करीब 6 माह से दोनों एक दूसरे से लगातार मोबाइल पर बातचीत कर रहे हैं।दोनों की जान-पहचान मोबाइल के रॉग नम्बर कॉल से हुई थी। बातचीत के दौरान पत्थलगांव से कल दिनांक 17.03.2021 के दोपहर वह लड़का बाइक लेकर रायगढ़ आया था और शाम को अपने साथ बाइक पर पत्थलगांव ले गया । बालिका द्वारा उसके साथ कोई गलत काम नहीं होना बतलाया है । बालिका को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया ।कल उसे चाइल्ड लाइन कॉउसलिंग के लिये पेश किया जावेगा।उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला भी नाबालिग है। चौकी जूटमिल पुलिस विधि उल्लंघनकारी बालक को अप.क्र. 411/2021 धारा 363 भादवि जोड़ने धारा 366 भादवि में बाल किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष कल पेश करेगी । चौकी प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, महिला आरक्षक परसीना टोप्पो द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बालिका की सकुशल बरामदगी की गई है ।

ShareSendTweet
Previous Post

जोगी जी धीरे धीरे,नदी के तीरे तीरे, कोविड 19 का नया स्वरूप कोविड 20 पर प्रशासन सक्रिय

Next Post

एक मोबाईल का दान शिक्षा का वरदान में,केलोभूमि परिवार बना सहायक

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

एक मोबाईल का दान शिक्षा का वरदान में,केलोभूमि परिवार बना सहायक

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर पी साय ने सूरजपुर पुलिस की पीठ थपथपाई

बन्दे में दम है,निगम कमिश्नर ने गौरीशंकर मंदिर प्रबंधन को समझाया कानून की परिभाषा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In