• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

देर रात एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली,जे.जे कैफे पर कड़ी कार्रवाई कब होगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
21st March 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

🔴तेजतर्रार दरोगा मनीष नागर से कड़ी कार्रवाई की आस🔴युवक आवेश का बयान समझ से परे है🔴बेहोशी में इंसान सबसे करीबी व्यक्ति का ही नाम पुकारता है🔴

शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे शहर के बीच सत्तीगुड़ी चौक जोशी गली में एक युवती के बेसुध पड़े होने की जानकारी मिलते ही गली में हलचल मच गई। जागरूक मुहल्ले वालो ने इसकी सूचना तत्काल 112 को दी सूचना पाते ही 112 की टीम जोशी गली पहुंची। युवती उस समय कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी परंतु बार बार बार किसी एक युवक आवेश का नाम ले रही थी।

युवती यहां किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक युगल किशोर साहू ने बताया कि उस युवती को बेहोशी की हालत में कोई गाड़ी में लेकर आया था और गली में छोड़कर चला गया। जिसके बाद हमने आवेश को फोन किया और बताया तो उसने कहा कि लड़की का भाई आ रहा है मगर घंटे भर तक कोई नहीं आया।

मकान मालिक ने बताया कि यह आवेश वही व्यक्ति है, जिसने युवती को मकान में यह कहकर किराए में रखवाया था कि यह लड़की बिलासपुर की रहने वाली है और रिश्ते में उसकी साली है। आवेश ने ही उसकी सारी जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने बताया कि आवेश अग्रवाल कोतरा रोड का रहने वाला है और विजय स्टील के नाम से इसकी दुकान है आवेश अग्रवाल विवाहित है। चूंकि वह उसी मोहल्ले का रहने वाला है। इसलिए जान पहचान होने की वजह से युगल किशोर साहू ने आवेश अग्रवाल पर विश्वास कर किराए पर अपना मकान लड़की को रहने के लिए दे दिया था।

मकान मालिक ने इस बात की भी जानकारी मीडिया को दी कि आवेश अग्रवाल अक्सर चुपचाप अकेला ही उस लड़की से मिलने उसके घर आया करता था।

जब आवेश अग्रवाल से फोन पर बातचीत की तो उसने बताया कि वह युवती से कोतरा रोड स्थित जेजे कैफ़े में मिला था। युवती वहां काम करती थी और उसे मकान की तलाश थी। इस वजह से आवेश ने ही उसे अपनी गारंटी पर मकान किराए पर दिलवाया था।

आवेश ने यह भी बताया कि घटना की रात वह युवती के लिए खाना लेकर उसके किराए के कमरे में गया था। पर युवती को बेसुध अवस्था में देखकर बगैर किसी को इत्तिला किये भाग खड़ा हुआ।उसने पुलिस में भी जानकारी देना उचित नही समझा। अगर सही समय पर जागरूक लोगो के द्वारा 112 वाहन नही बुलाई जाती तो युवती के साथ कुछ न कुछ बड़ी घटना घटने से इंकार नही किया जा सकता।

घटना की जानकारी शनिवार की रात में ही कोतवाली टीआई मनीष नागर को दे दी गई थी। मोहल्ले वालों की मदद से युवती को जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उसके कुछ सामान्य होने के बाद पुलिस टीम ने उनके पिता से संपर्क कर लड़की को उसके सुपुर्द किया। पुलिस में युवती ने क्या कथन दिया है। इसका खुलासा होने पर कुछ लोगो की गर्दन नप सकती है।

जेजे कैफे एक बार फिर सुर्खियों में

बताना चाहेंगे कि जेजे कैफे में असामान्य गतिविधियों के संचालन की जानकारी कई बार सामने आई है। प्रशासन और पुलिस ने भी यहां पहले भी कई बार छापा मार कार्यवाही की है। जिसमें कई नाबालिग लड़के लड़कियों को मादक पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़ा गया था। कार्रवाई में हुक्का तंबाकू और कई अवांछित चीजें भी यहां से बरामद हुई थी। शनिवार की रात हुई घटना के बाद जेजे कैफे का नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वही मोहल्ले वासियों की जागरूकता से सही समय पर युवती को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकी। अन्यथा सड़क पर पड़ी रहने के कारण उस युवती के साथ कोई भी हादसा हो सकता था।

ShareSendTweet
Previous Post

खनिज विभाग के कानों पर जूं नही रेंग रही,तहसीलदार को पकड़ने पड़े अवैध रेत से भरे तीन ट्रेलर

Next Post

दुकानों के खुलने एवं बंद होने के समय मे किया जा सकता है परिवर्तन

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

दुकानों के खुलने एवं बंद होने के समय मे किया जा सकता है परिवर्तन

कोरोना संक्रमण से बचना है तो स्वयं की रक्षा स्वयं को करनी होगी,केंद्र एवं राज्य सरकार पर दोषारोपण करने से कोई हल नही निकलने वाला

वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव पर आपराधिक मामले दर्ज,30 हजार रुपए की उगाही से मामला तूल पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In