डीजे कोर्ट में कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशी राजू मिश्रा ने कम वोटो के अंतर से अपनी पराजय होने पर अपने वकील आई.पी. शर्मा के माध्यम से मतगणना में धांधली पर संदेह जाहिर करते हुए। पुनः मतगणना के लिए माननीय न्यायालय में गुहार लगाई थी। जिसे जिला मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकारते हुए। दुबारा मतगणना करने के आदेश पारित कर दिए । कांग्रेस प्रत्याशी राजू मिश्रा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि भले ही एक वोट से जीत होगी परन्तु जीत उन्ही की होगी। परिणाम विपरीत आने पर हर कोई आश्चर्य चकित जरूर हुआ परन्तु चुनाव में कौन राजा बन जाये और कौन रंक बन जाये यह कहा नही जा सकता ।
निगम के वार्ड क्रमांक 23 में फिर से होगी मतपत्रों की गिनती, कांग्रेस उम्मीदवार राजू मिश्रा की ओर से सीनियर एडवोकेट आईपी शर्मा ने लगाई थी आपत्ति, भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल की बढ़ी मुसीबत







