रायगढ़——निगम और विवाद का चोली दामन का साथ है। जहां हर दिन अलग अलग दिलचस्प विवादों को जनता चटकारे लेकर देखती,सुनती है। निगम के बजट पेश करने वाले दिन कांग्रेसी पार्षद आपस मे ही उलझे रहे और आरोप प्रत्यारोप करते रहे। जिसका पूरा मनोरंजन भाजपा के पार्षदो ने किया और टेबल पीट पीटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व सभापति सलीम नियरिया ने वर्तमान सभापति जयंत ठेठवार से सवाल जवाब किये। जिसका सही तरीके से जवाब न मिलने की वजह से सलीम अपने समर्थक पार्षदों के साथ सम्मेलन स्थल से बाहर जाने लगे तब काफी मान मनोव्वल के बाद उन्हें मनाया जा सकता। पूरे सत्र के दौरान निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय मंद मंद मुस्कुराते हुए। कांग्रेसियों के विवाद को अनदेखा करते रहे। अंततः निगम के अधिकारी ने निगम का बजट पढ़ा। आज के इस घटनाक्रम से एक बार पुनः साबित हो गया कि कांग्रेस में कुछ अच्छा नही चल रहा है। प्रभात साहू के बजट न पढ़ने पर इसे निगम,महापौर के साथ ही कांग्रेस का अपमान भी किया जाना बतलाया जा रहा है।