रायगढ़——-रेत,कोयला,कबाड़,शराब,लकड़ी आदि की तस्करी तो रोके से नही रुक रही है और न कोई रोक पायेगा। चतुर किस्म के तस्करो ने धन कमाने का सरल एवं उपयुक्त हल खोज निकाला है और वह है मिट्टी,मलबा की बेधड़क आपूर्ति करना। सबकी निगाह के सामने से मिट्टी,मलमा भरे ट्रेक्टरों की रेलमपेल को कोई ध्यान नही देता परन्तु मिट्टी सप्लाई कर लाखो रुपये प्रतिमाह कमाई की जा रही है। खनिज विभाग की अकर्मण्यता की वजह से मिट्टी के उत्खनन का धंधा जोरो पर चल रहा है यदि कल कोई हादसा न हुआ होता तो इस ओर किसी का ध्यान नही जाता और सब तरफ मिट्टी निकालकर गढ्ढे छोड़ दिये जाते
अवैध उत्खनन ने लील ली एक घर की नाबालिग ज्योति सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़े रामपुर निवासी किसी संतोष हलवाई नाम के व्यक्ति द्वारा ग्राम भेलवाटिकरा से अवैध तरीके से ट्रेक्टर में मिट्टी लोड करवाया जा रहा था। श्रमिको के रूप में एक नाबालिग बच्ची से काम करवाने के लिए ग्राम रेगड़ा से लाई गई थी। जो खेलकूद कर रही थी तभी ऊपर से मिट्टी धसक गई और बच्ची मिट्टी में दब गई। उक्त हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक अन्य मजदूरों को लेकर ट्रेक्टर सहित भाग खड़ा हुआ।
आसपास कार्य कर रहे लोगो ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस वहां पहुंचकर जे सी बी एवं लोगो की मदद से मिट्टी में दबी बच्ची को बाहर निकाला परन्तु तब तक बच्ची की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस की जांच में यह मालूम हुआ कि अवैध मिट्टी के उत्खनन में लिप्त किसी संतोष हलवाई की है। जिसके द्वारा रेत,मिट्टी के अवैध कार्यो को अंजाम दिया जाता है। संतोष हलवाई के द्वारा पूर्व में भी रामपुर स्कूल के पास अवैध अतिक्रमण का मामला भी उजागर हुआ था। साथ ही शहर के रसूखदार पिता पुत्र को भी सुनियोजित तरीके से जेल भिजवाने का भी सटीक ताना बाना बुना था। बरहाल बच्ची के शव को विच्छेद के लिए अस्पताल भिजवाया कर कोतवाली पुलिस गहरी छानबीन करने में लग गई है।







