• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Sunday, March 15, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह, साफ सफाई वार्डो की व्यवस्था पर जताई नराजगी

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
1st April 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS

रायगढ़— कलेक्टर भीम सिंह आज रायगढ़ के जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से हालचाल जानने उनके पास पहुंचकर भर्ती मरीजों से उनके ट्रीटमेंट सहित उन्हें अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं ने कलेक्टर सिंह से कहा कि हमें दोनों वक्त टाईम से नाश्ता व खाना मिल जाता है। एक महिला ने पानी की कमी बतायी, जिसे कलेक्टर सिंह ने अस्पताल अधीक्षक को तत्काल पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने महिला-पुरूष वार्ड, गायनिक वार्ड, शिशु वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र, लेबोरेट्री कलेक्शन सेंटर, आईसीयू वार्ड, दवा स्टोर रूम सहित अस्पताल के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने अस्पताल अधीक्षक से डॉक्टरों के आने व जाने के समय की जानकारी ली और पंजी रजिस्टर का अवलोकन किया। अस्पताल में जिन चीजों की आवश्यकता है उसका एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर समुचित साफ.-सफाई का अभाव दिखने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसी तरह कई जगह टुटे-फूटेे कुर्सी एवं अनुपयोगी सामान एवं कबाड़ को नीलाम करने के लिए कहा। जिससे कि अस्पताल परिसर साफ.-सुथरा रहे। उन्होंने अस्पताल के सभी शौचालयों में हमेशा अच्छी साफ.-सफाई रखने के निर्देश दिये।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह पुरूष वार्ड में गये और वहां बिस्तर पर फटे बेडशीट देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इंचार्ज को तुरंत बेडशीट बदलने के निर्देश दिये। वहीं कुछ वार्डो के बेड शीट गंदे पाये जाने पर तत्काल उसे धुलवाने और हमेशा साफ.-सुथरी बेडशीट मरीजों के लिये लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू वार्ड में नये गद्दे लगाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सिंह ने अस्पताल अधीक्षक को वार्डों में डाईट चार्ट लगाने के निर्देश दिये। जिससे मरीजों को पता हो कि आज उन्हें क्या नाश्ता व खाना मिलेगा। कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के किचन रूम का भी निरीक्षण किया और वहां साफ.-सफाई रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने मरीजों को मिलने वाली भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

कलेक्टर सिंह जब सर्जिकल वार्ड पहुंचे तो वहां एक बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से व्हील चेयर की मांग की। उन्होंने बताया कि वह बोराझरिया छपोरा की रहने वाली है। दो माह से वह अस्पताल में है, पैर में इंफेक्शन होने की वजह से उसके दाहिने पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा, जिससे उसे अब चलने में दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने उनकी बात को सुनकर तत्काल महिला को व्हील चेयर दिलवाया। साथ ही रेडक्रास के वाहन के माध्यम से महिला को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने एनआरसी केन्द्र को 50 बेड का मॉडल एनआरसी केन्द्र बनाने की बात कही। वहां उन्होंने बच्चों के पोषण ग्रोथ की जानकारी ली। इस दौरान वहां पड़े टूटे-फूटे खिलौनों को हटाने एवं तत्काल नये खिलौने उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एनआरसी केन्द्र में टीवी लगाने को कहा जिससे वहां भर्ती मरीजों को पोषण संबंधी जानकारी मिलती रही, साथ ही डाईट चार्ट लगाने के निर्देश भी दिये।



कलेक्टर सिंह ने ब्लड बैंक में जाकर ब्लड स्टोरेज की जानकारी ली। वहां उन्होंने स्टोरेज में ब्लड नहीं होने पर नाराजगी जतायी। उन्होंने वहां के इंचार्ज को ब्लड कैम्प लगाने के निर्देश दिये और सभी ग्रुप के ब्लड रखने को कहा। ताकि बाहर से आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की ब्लड की कमी न हो।
आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार रहे जारी
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह से आज एक व्यक्ति ने बताया कि 15 दिनों से मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। कलेक्टर सिंह ने इंचार्ज के प्रति गहरी नाराजगी जतायी और कहा कि तुरंत कार्ड बनाकर दें। काम को पूरी गंभीरता से समय पर करें ताकि किसी को अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सुचारू रूप से जारी रहना चाहिए।
इस दौरान अस्पताल अधीक्षक मिंज, डॉ.एच.एस.उरांव, रेडक्रॉस के कर्मचारी मुकेश शर्मा एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

प्रदेश में नोवेल कोरोना का संक्रमण बढ़ते क्रम में जारी है,प्रतिदिन बढ़ रही है मरीजो की संख्या

Next Post

क्लेक्टरों की ताकतों में की गई वृद्धि,लाकडाउन लगाने में स्वतंत्र अधिकार दिया गया

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

गैस सिलेंडर से संबंधित भ्रामक समाचारो ™️ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहे ™️ सिलेंडर से संबंधित कठिनाई के लिए अंदर दिए गए नंबर पर बात करें ™️ बुकिंग वाले दिन ही मिलेगा सिलेंडर ™️ अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

राजा अग्रवाल की बुरी तरह से पिटाई करने वाला ™️ रिहान खान जेल दाखिल ™️ थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की एक और कार्रवाई ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

मोबाइल चोर ने दी पुलिस को पुलिस चुनौती ™️ खुले चेहरे,सीसीटीवी कैमरे में कैद ™️ बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ™️

14th March 2026
टूटी कलम विशेष

कर्तव्य में कोताही ™️ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की कड़ी कार्रवाई  ™️ चौकी प्रभारी एवं बीट प्रभारी लाइन अटैच ™️ पुलिस कर्मी भी बक्शे नहीं जाएंगे ™️

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

भ्रामक समाचार पर होगी करवाई ™️ एक लाइन छोटी सी बहुत दूर तक पहुंच जाया करती है ™️ मीडिया वाले पहले पूरी प्रमाणिकता करें फिर समाचार वायरल करें ™️… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एम सिंह

13th March 2026
टूटी कलम विशेष

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की त्वरित करवाई ™️ सड़क किनारे पलट गई भारी वाहन को तुरंत हटवाया ™️ आवागमन सुचारू किया ™️ 4 भारी वाहनों पर की कार्रवाई ™️

12th March 2026
Next Post

क्लेक्टरों की ताकतों में की गई वृद्धि,लाकडाउन लगाने में स्वतंत्र अधिकार दिया गया

रायगढ़ कलेक्टर वैक्सीनेशन मुहिम में निकले सबसे आगे

कुत्तो ने बैठक कर निकाली रैली,सौपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In