• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Friday, November 13, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

टीका लगवाने के प्रति जनता हो चुकी है जागरूक, कलेक्टर की अपील कर गई असर

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
20th April 2021
0
0
SHARES
1
VIEWS
Advertisement

🔴नही ली है कोविड टीके की पहली डोज, तो जागरूकता दिखाएं और जल्द लगवाएं टीका🔴तीन लाख से ज्यादा लोग ले चुके हैं टीके की पहली खुराक🔴

टूटी कलम रायगढ़ कोरोना महामारी से निपटने के लिये 45 वर्ष से ऊपर सभी को वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिन लोगों ने टीका लगवाया है दूसरे सभी पात्र लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि अभी तक टीके की पहली खुराक नही ली है तो जल्द जाकर टीका लगवाएं। चक्रधर नगर बंगलापारा के 62 वर्षीय उग्रसेन साहू ने टीका लगवाकर कहा कि जिन्होंने अभी तक टीका नही लगवाया है उन्हें तत्काल टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वैक्सीन ही हमारे शरीर को किसी बीमारी, वायरस या संक्रमण से लडने के लिए तैयार करती है। इस वैक्सीन के माध्यम से हम कोरोना जैसी बीमारी से लड़ पायेेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी निभायें और जल्द से जल्द टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका अवश्य लगवायें।
बेलादुला निवासी 50 वर्षीय पंचुराम ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले साल जब यह महामारी आयी थी, तबसे इस दिन का इंतजार था कि कब वैक्सीन आये और हम सब टीका लगवाये। उन्होंने कहा कि जितने लोग टीकाकरण के लिए पात्र हैं और अब तक टीका नहीं लगवाया है उन्हें जल्द टीका लगवाना चाहिए।
इसी प्रकार गोवर्धनपुर के 63 वर्षीय जयराम भगत ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे सभी पात्र लोगों से भी जल्द टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई असुरक्षा की भावना नहीं रखनी चाहिए। कोरोना का टीका लगने से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी जिससे इस महामारी से हमारी सुरक्षा होगी।
तीन लाख से ज्यादा लोग ले चुके हैं पहली खुराक
कोविड टीकाकरण में पूरे जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के अब तक 3 लाख 07 हजार 513 नागरिकों को टीके का पहला डोज लगाया जा चुका है। इनमें से बरमकेला में 36009, तमनार में 23810, पुसौर में 31383, घरघोड़ा में 16925, धरमजयगढ़ में 44111, लोईंग में 35244, लैलूंगा में 26470, खरसिया में 28837, सारंगढ़ में 44640, रायगढ़ शहरी में 20084 सहित कुल 3 लाख 07 हजार 513 लोगों को टीके की पहली डोज लगायी जा चुकी है।
ग्रामीण निकले शहरी क्षेत्र से आगे
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीका लगवाने में शहरी क्षेत्रों के लोगों से आगे निकल गए हैं। अब तक के टीकाकरण के आंकड़े को देखें तो बरमकेला, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, लोइंग, धरमजयगढ़ में आबंटित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं खरसिया में 95 प्रतिशत और सारंगढ़ में 94 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। इस मामले में रायगढ़ शहरी क्षेत्र पीछे रह गया है, यहां आबंटित लक्ष्य के 61 प्रतिशत लोगों ने ही अभी तक टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए अधिक जागरूक और जिम्मेदार होने की जरूरत है। जितने भी लोग पात्र हैं और अभी तक उन्होंने टीके की पहली खुराक नही ली है उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक जल्द टीका लगवाना चाहिए।

ShareSendTweet
Previous Post

● शहर के जूटमिल सहित तमनार, लैलूंगा पूंजीपथरा में लॉकडाउन उल्लंघन पर दर्ज अपराध…● नियम विरुद्ध महुआ खरीदी, ढाबा संचालन और खुली पाई गई किराना दुकानों पर हुई कार्यवाही….*जूटमिल पुलिस* द्वारा दिनांक 18.04.021 को लाकडाउन ड्यूटी, देहात भ्रमण दौरान कोडातराई गेट के पास सजन कुमार अग्रवाल पिता स्व0 कुदन अग्रवाल उम्र 61 साल साकिन कोडातराई एवं बनसियां में जितेन्द्र पटेल पिता लोहर सिंह पटेल उम्र 22 साल साकिन बनसियां को बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर किराना दुकान खोलकर सामान बिक्री करते पाया गया, जिन पर धारा 269,270 भादवि की कार्यवाही की गई है । *पूंजीपथरा पुलिस* द्वारा गेरवानी के पास रिंकु ढाबा के मालिक राकेश कुमार खुराना को रात्रि करीब 19.30 बजे कोविड-19 नियमों को तोड़कर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किये बगैर वाहन चालकों को खाने पीने का समान बेचते हुये पकड़े । *तमनार पुलिस* द्वारा ग्राम नागरामुडा में गीता चौहान नामक की महिला को 10-12 लोगों को इकठ्ठा कर बिना मास्क के भवन निर्माण कार्य कराते हुये पकड़े । *लैलूंगा* थानाक्षेत्र में तहसीलदार लैलूंगा द्वारा क्षेत्र के भ्रमण दौरान अशोक अग्रवाल पिता श्री बनारसी दास अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सुरंगपानी, पत्थलगांव जिला जशपुर को लैलूंगा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाकरगांव में 10 से 11 लोगों के भीड़ इक्ट्ठी कर महुआ की खरीदी किया जा रहा था, जिसके पास कोई वैध कागजात खरीदी-बिक्री के संबंध में नहीं था, जबकि जिले में धारा 144 प्रभावशील है । सभी मामलों में नामजद एफआईआर धारा 269, 270 भादवि के तहत थानों में दर्ज किये गये हैं ।

Next Post

वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रोत्साहित करने इनके द्वारा दी जा रही है,लस्सी,फ्रूटी,

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ ™️ 61 टीमों के 36 पुरुष एवं 25 महिला दल ले रहे हिस्सा; NTPC लारा की खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में CSR पहलों की वित्त मंत्री ने की सराहना ™️ लगभग ₹6 करोड़ की CSR सहायता से महलोई में विकसित हो रहा मॉडल स्कूल; ग्रामीण प्रतिभाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मिल रहे नए अवसर ™️
टूटी कलम विशेष

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में NTPC लारा में 21वीं राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ ™️ 61 टीमों के 36 पुरुष एवं 25 महिला दल ले रहे हिस्सा; NTPC लारा की खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में CSR पहलों की वित्त मंत्री ने की सराहना ™️ लगभग ₹6 करोड़ की CSR सहायता से महलोई में विकसित हो रहा मॉडल स्कूल; ग्रामीण प्रतिभाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में मिल रहे नए अवसर ™️

12th November 2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन
टूटी कलम विशेष

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में जनसंपर्क, 4 नवंबर को खरसिया में प्रबुद्धजन सम्मेलन

3rd November 2026
दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️
टूटी कलम विशेष

दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश ™️ कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय ™️ कांग्रेसियों से 2 दिन पहले दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ™️ शनै शनै हो रहे है सक्रिय ™️

1st November 2026
मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️
टूटी कलम विशेष

मां का भव्य भंडारा 19.10.26 को संजीवनी परिसर में ™️ सुबह 11 बजे से माता रानी की इच्छा तक ™️ युवक संघ का आयोजन ™️

17th October 2026
8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️
टूटी कलम विशेष

8,10 लोगों का ग्रुप होटल श्रेष्ठा में खेल सकते डांडिया ™️ कार्यक्रम आपका अपना पूरे शहर का है ™️…सुशील रामदास अग्रवाल ™️

17th October 2026
टूटी कलम विशेष

क्या बिगाड़ के डर से ईमान बेच दोगे ™️ जिंदा रहने के लिए ईमानदारी की रुखी सुखी 02 रोटी पर्याप्त होती है ™️ मनुष्यता जीवित रहनी चाहिए ™️ इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है राजनीति हो समाज ™️ तलवे चाटने वालों का नहीं ™️

15th October 2026
Next Post

वैक्सीनेशन सेंटरों में प्रोत्साहित करने इनके द्वारा दी जा रही है,लस्सी,फ्रूटी,

टूटी कलम बिग ब्रेकिंग शहर के बीच पकड़ाये शराब के अवैध कोचिये,मनीष नागर की बेधड़की कार्यवाही

जिला दंडाधिकारी भीम सिंह ने दिखलाए अपने तेवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In