🚳 नो पार्किंग जोन घोषित
➡️ एसपी ऑफिस से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज एवं गांधी तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक रहेगा नो पार्किंग जोन
➡️ पार्किंग जोन में ही रख सकेंगे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन
टूटी कलम रायगढ़
शहर के मध्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए कलेक्टर भीम सिंह ने शहर के मध्य स्थल को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इसमें एसपी कॉन्प्लेक्स से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज तक और गांधी तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक नो पार्किंग जोन रहेगा। यहां वाहनों को पार्किंग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
शहर के मध्य यातायात को सुगम बनाने की शहरवासियों की मांग रही है। इसे देखते हुए ही निगम प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्ततम दो मार्ग को नो पार्किंग जोन एरिया घोषित करने का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा था। इसमें कलेक्टर भीम सिंह ने आज छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1994 के नियम 215 के अनुसार एसपी कॉन्प्लेक्स से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज तक और गांधी प्रतिमा तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इन मार्गों पर वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह ओवरब्रिज के नीचे मार्किंग स्थल पर पार्किंग की अनुमति होगी। वाहनों की पार्किंग के लिए भी पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसमें इतवारी बाजार गांधी गंज में चार पहिया वाहन और एसपी कॉन्प्लेक्स एवं नगर निगम कार्यालय में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा शहर वासियों को मिलेगी।कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने कहा की सभी के सहयोग से ही शहर की बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा सकता है। इसमें निगम प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भी पहल की गई है। शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही गांधी तिराहा से सुभाष चौक और ओवरब्रिज तक कम जगह घेरने वाली आकर्षक डिवाइडर लगवाया गया है, जो शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कमिश्नर पाण्डेय ने शहरवासियों से नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करने और पार्किंग जोन में ही वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करने की अपील की है।