• Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
Thursday, October 8, 2026
  • Login
टूटी कलम
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क
No Result
View All Result
टूटी कलम
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

कोरोना के अगली लहर के लिए रहना है तैयार-कलेक्टर भीम सिंह

CHANDRAKANT TILLU SHARMA by CHANDRAKANT TILLU SHARMA
27th May 2021
0
0
SHARES
0
VIEWS
Advertisement

⭕एमसीएच अस्पताल को कोविड संक्रमित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए विशेष रूप से किया जाएगा तैयार⭕

टूटी कलम रायगढ़ कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसमें बच्चों के भी प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है। इसको लेकर हमें पहले से अपनी पुख्ता तैयारी रखनी है। बच्चों के इलाज के लिए जरूरी संसाधनों व उपकरणों की पूरी व्यवस्था तैयार रखना है। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज जिले में कोरोना प्रबंधन से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने एमसीएच हॉस्पिटल जिसमें अभी कोविड मरीजों का उपचार हो रहा है उसे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के इलाज के हिसाब से रेडी करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। बच्चों के क्रिटिकल केयर के लिए जरूरी मशीनों का आंकलन करते हुए खरीदी के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालों को भी अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने जिले में वर्तमान कोरोना प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पॉजिटिविटी दर में कमी लाते हुए कोविड डेथ के मामलों को कम से कम करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए सभी को विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी विकासखण्डों को उनके प्रतिदिन के टेस्टिंग लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा करने के लिए कहा। जिससे संक्रमित मरीजों की जल्द पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके और संक्रमण को आगे बढऩे से रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव में चल रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को लक्षणों के साथ संक्रमण किस रफ्तार से शरीर पर अपना असर दिखाता है और कैसे तेजी से शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटता है इसको लेकर भी जागरूक करने के लिए कहा। ताकि लोग कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं और इलाज लें। अनावश्यक देरी ना करें, जिससे उनके गंभीर होने की संभावनाओं को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव के मितानिन के लिए ऑक्सीमीटर की खरीदी कर उन्हें उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही थर्मल स्कैनिंग गन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने हर पंचायत को अपने स्तर पर 8 से 10 ऑक्सीमीटर खरीद कर रखने के निर्देश दिए। ताकि इसकी सहायता से गांव के होम आइसोलेटेड मरीजों के साथ लक्षणयुक्त व्यक्तियों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच होती रहे और सेचुरेशन 94 के नीचे आने पर उसे अस्पताल शिफ्ट किया जा सके। इससे मरीज की रिकवरी के चान्सेस बढ़ जाएंगे।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
1 करोड़ के पांच वेंटिल्टर्स और पहुंचे
कलेक्टर सिंह ने बताया कि लगभग 1 करोड़ कीमत के पांच वेंटिल्टर्स भी आ चुके हैं। जिसे मेडिकल कॉलेज में दिया गया है। इससे गंभीर मरीजों के उपचार सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। कलेक्टर सिंह ने छाल पीएचसी में 10 ऑक्सीजन बेड और यहां एसइसीएल के बिल्डिंग में 10 ऑक्सीजन बेड की सुविधा तैयार करने के लिए कहा। कलेक्टर सिंह ने विकासखंड स्तरीय अस्पतालों में बाइपेप मशीन दिए जाने की समीक्षा की।
ब्लैक फंगस के मरीजों के तीन अस्पतालों में जांच की शासन ने की है व्यवस्था
कलेक्टर सिंह ने ब्लैक फंगस के केसेस इलाज के संबंध में कहा कि शासन ने एम्स रायपुर, मेकाहारा रायपुर या सिम्स बिलासपुर में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की है। अत: जिले में जो भी केस आएं उन्हें इन अस्पतालों में रेफेर करें। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट कोविड लक्षणों वाले मरीजों के उपचार व देखभाल के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी संचालित है। जिसमें कोविड से रिकवर के बाद भी पोस्ट कोविड लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मरीज हाइ पल्स रेट, फेफड़े सम्बंधी समस्याओं के चलते आ रहे हैं। कलेक्टर सिंह ने यहां मरीजों के इलाज के साथ उन्हें कॉउंसलिंग देने के निर्देश दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

रायगढ़ पुलिस ने खोज निकाले लगभग 17 लाख रुपये के मोबाइल फोन

Next Post

चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष की जमानत खारिज

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

CHANDRAKANT TILLU SHARMA

●प्रधान संपादक● छत्तीसगढ़ स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा, रायगढ़ जिले का नंबर 1, रायगढ़ के दिल की धड़कन “✒️टूटी कलम 📱वेब पोर्टल न्यूज़” जिसका कारण आप लोगों का असीम प्रेम है। हम अपने सिद्धांतों पर चलते हैं क्योंकि “इतिहास टकराने वालों का लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों का नहीं” इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। “बहते हुए पानी में मुर्दे बहा करते हैं” जिंदा लोग बहाव के विपरीत तैरकर किनारे पर आ जाते हैं। पत्रकारिता करने के लिए शेर के जैसा जिगर होना चाहिए और मन में “सोचना क्या जो भी होगा देखा जाएगा” होना चाहिए। आवत ही हरसे नहीं, 👀नैनन नहीं सनेह टिल्लू तहां न जाईए चाहे कंचन बरस मेह ।

Related Posts

टूटी कलम विशेष

कांग्रेस के लिए क्या तुरुप का इक्का साबित होंगे रामचंद्र शर्मा ™️ क्या इस बार पूर्व आई ए एस,पूर्व टी आई के बीच होगा महा मुकाबला ™️

5th October 2026
रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️
टूटी कलम विशेष

रायगढ़ ले रहा है विकास की करवट ™️ करोड़ों की सौगातों की घोषणाएं ™️ काम कितनो के पूर्ण हुए ™️

4th October 2026
टूटी कलम विशेष

रामचंद्र शर्मा छाये ™️ दिखाए अपना कांग्रेसी अवतार रौद्र रुप ™️ वरिष्ठ कांग्रेसी बयान बाजी तक सीमित रहे ™️

30th September 2026
टूटी कलम विशेष

ओ पी चौधरी का मास्टर स्ट्रोक ™️ 2 करोड़ रुपए का लॉलीपॉप ™️ चर्चा में बने रहने का शिगूफा ™️ ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी ™️

28th September 2026
टूटी कलम विशेष

चक्रधर समारोह का सांस्कृतिक मंच ™️ या भाजपा कराजनीतिक मंच ™️ करोड़ों के कार्यों की घोषणाएं ™️ कांग्रेस की चुप्पी डर  ❓

25th September 2026
मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️
टूटी कलम विशेष

मीना बाजार में पास का खेल ™️ बड़े लोग झूल सकते है,बच्चे नहीं ™️ रात 09 बजे के बाद पास की उपयोगिता नहीं ™️ पास को एक्सपायरी बता दिया जा रहा है ™️

17th September 2026
Next Post

चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष की जमानत खारिज

✍️अनलॉक--- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे व्यवसाय

✍️ ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का ऐलान…. साल 2021 के अंत तक देश में सभी लग जाएगा कोरोना वैक्सीन का टीका….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us

टूटी कलम

About Us

सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। पूरे देश विदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • टूटी कलम विशेष
  • आध्यात्मिक
  • खेलकूद
  • विविध खबरें
  • व्यापार
  • सिनेमा जगत
  • हेल्थ
  • संपर्क

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In